'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर BJP का अभियान, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने किया योगा!
इंदौर 21 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखने मिला, जहां इस अवसर पर बीजेपी की ओर से नगर के सभी मंडलों और बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय रहवासियों सहित प्रदेश पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने लेंटर्न चौराहा स्थित आरोग्य भारती में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया. इस दौरान भार्गव ने जनता को निरोगी और फिट रहने का संदेश भी दिया. इसके साथ शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए योग
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, योग को हमें दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, योग न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है. इसी के साथ उन्होंने कहा की, योग के माध्यम से बड़े से बड़े रोगों से बचाव में सहायता मिलती है.
जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा
मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जहां विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अटलबिहारी वाजपेयी मंडल में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय आमजन के साथ योगा करते नजर आए, इसी के साथ शहर में कई जगह निशुल्क योग शिविर भी लगाए गए थे.












Click it and Unblock the Notifications