इंदौर में BJP की चुनाव संचालन समिति घोषित, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इंदौर, 20 जून: नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, ऐसे में अब बीजेपी ने जीत का पंच लगाने की तैयारी शुरू कर दी है, जहां एमएलए रमेश मेंदोला, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा और वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रमोद टंडन को नगर निगम चुनाव के मद्देनजर संगठन ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है, जहां अब बीजेपी नगर निगम चुनाव में जीत का पंच लगाने की तैयारियों में जुट गई है. वहीं इसे लेकर चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें एमएलए रमेश मेंदोला को चुनाव प्रभारी, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा को चुनाव संचालक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन को चुनाव सह संचालक बनाया गया है. देखा जाए तो बीजेपी के ये तीनों ही दिग्गज नेता चुनाव मैनेजमेंट में माहिर माने जाते हैं. साथ ही साथ इनमें एक नाम एमएलए रमेश मेंदोला का ऐसा भी है, जिन्हें आज तक जिस भी चुनाव के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस चुनाव में बीजेपी ने एक नया इतिहास कायम किया है.

indore

इन्हें भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जहां विधानसभा 1 में योगेश मेहता, 2 में ब्रजेश शुक्ला, 3 में हरप्रीतसिंह बक्षी, 4 में विरेन्द्र शेड़गे, 5 में अजीत सिंह रघुवंशी, राऊ में नारायण पालीवाल, सांवेर में यशवंत शर्मा और देपालपुर में धीरज पालीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. इसी के साथ समन्वय समिति में बाबूसिंह रघुवंशी, कृष्णमुरारी मोघे, शंकर लालवानी, जयपाल सिंह चावड़ा, मालिनी गौड़, डॉ. उमाशशि शर्मा, कैलाश शर्मा और गोपीकृष्ण नेमा को रखा गया है.

जीत की तैयारी में जुटी BJP

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अब जीत की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का जनसंपर्क शुरू हो चुका है, तो वहीं प्रत्येक वार्ड में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही अब बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां आगामी 6 जुलाई को मतदान होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+