Akshay Bam: वोटिंग से पहले BJP को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अक्षय बम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Akshay Kanti Bam: इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अक्षय कांति बम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। उनके साथ-साथ उनके पिता के खिलाफ भी एमपी हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।
यह गिरफ्तारी वारंट 17 वर्ष पुराने मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान अनुपस्थित होने पर जारी किया गया है। अक्षय कांति बम के अलावा उनके पिता कांतिलाल बम के खिलाफ भी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए आगामी दिनांक की दोनों को गिरफ्तार कर जेल में पेश करने का आदेश दिया है।

दरअसल, उनके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। जिसकी सुनवाई 10 मई को होनी थी। इस सुनवाई में वे व्यक्तिगत कारण बताकर कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए। ऐसे में कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले में उनके पिता कांति बम के ऊपर भी धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। वे भी सुनवाई के लिए शुक्रवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। ऐसे में कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
इंदौर कोर्ट ने इस केस में अक्षय कांति बम और कांतिलाल बम को गिरफ्तार कर अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। 2007 में बवाल और मारपीट के मामले में अक्षय कांति बम और उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज है, जिस पर सुनवाई हो रही है।
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल अक्षय कांति बम इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने चुनाव से पहले 29 अप्रैल को अपना नामांकन वापस ले लिया और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वे जैन समाज से आते हैं और पेशे से व्यापारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications