Bharat jodo yatra की तैयारी, हैदराबाद में व्यवस्था की ट्रेनिंग ले रहे MP के कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करने वाले हैं, जहां बुरहानपुर से एमपी में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, तो वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सियासत के गढ़ इंदौर भी आएगी। वहीं यात्रा की तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेताओं को व्यवस्थाओं की जानकारी लेने और पदयात्रा को देखने के लिए हैदराबाद रवाना किया गया है, जहां हैदराबाद पहुंचकर कांग्रेस नेताओं के दल ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है। वहीं अब कांग्रेस नेताओं का दल भारत जोड़ो यात्रा को देखेगा।

दिग्गी राजा से मिले कांग्रेस नेता
भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता हैदराबाद पहुंच चुके हैं, जहां इंदौर से हैदराबाद पहुंचे इन नेताओं में अरुण यादव, विधायक सज्जन सिंह वर्मा, रवि जोशी, पीसी शर्मा, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, पदयात्रा इंदौर जिला समन्वयक चिंटू चौकसे, गोलू अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दौलत पटेल और धार जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम शामिल हैं। हैदराबाद पहुंचकर इन नेताओं ने सबसे पहले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है, वहीं अब नेताओं का दल यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेगा।
यात्रा को लेकर तैयारी का सिलसिला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 20 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
मध्यप्रदेश में दिखेगा राहुल का दम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग में आएगी, जहां राहुल गांधी की इस यात्रा का मध्यप्रदेश में अच्छा खासा असर देखने मिलेगा। मध्यप्रदेश में आने वाले साल यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होंगे, जिसे देखते हुए राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां सियासत के पावर सेंटर कहे जाने वाले शहर इंदौर में जब राहुल गांधी रुकेंगे, तो इसके सियासत में कई मायने निकलकर सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications