Bharat jodo yatra में हुई धक्का मुक्की, गिर गए Digvijay Singh
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर बड़वाह पहुंच चुके हैं, जहां मध्यप्रदेश में चौथे दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे मोर्टक्का से हुई। मोरटक्का से यात्रा बड़वाह पहुंची, और यहीं से अब राहुल गांधी की यात्रा आगे का रास्ता तय करेगी। बड़वाह से थोड़ी ही दूर चलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी टी ब्रेक के लिए रुके, जहां हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की हो गई। धक्का-मुक्की के बीच कुछ कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह से जा टकराए, जिसके चलते दिग्विजय सिंह का बैलेंस बिगड़ गया, और वह भी गिर गए, इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही टी ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई।
Recommended Video

कचरे बिनने वाली महिला का जाना हाल
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने बड़वाह से करीब 3 किलोमीटर दूर एक निजी रेस्टोरेंट में टी ब्रेक लिया, जिसके बाद राहुल गांधी एक बार फिर पैदल चलते हुए अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा कार से आगे के लिए रवाना हुए हैं तो वहीं राहुल गांधी पैदल चलते हुए ही अपने अगले पड़ाव की ओर निकल पड़े हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं। उधर, बड़वाह में राहुल गांधी ने रास्ते में रुककर कचरा बीनने वाली महिला से बातचीत भी की है। साथ ही उन्होंने महिला की समस्या सुनते हुए उसकी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।

ओंकारेश्वर में दिखा राहुल का अलग अंदाज
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां धार्मिक नगरी ओमकारेश्वर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरी तरह से भक्ति भाव में रमे नजर आए, जहां उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ मां नर्मदा की आरती कि राहुल गांधी ने मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई और साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन किए। जानकारी के मुताबिक, राहुल लगभग 5 मिनट तक मंदिर में ही रहे। मां नर्मदा की आरती के दौरान राहुल गांधी भगवा रंग का कपड़ा ओढ़े नजर आए, जिस पर ॐ लिखा हुआ था।

जल्द ही महू पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में एंट्री का शेड्यूल यदि देखा जाए तो 26 नवंबर को यात्रा संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा राऊ की ओर रवाना होगी। वहीं इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। वहीं राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम चिमन बाग मैदान पर हो सकता है। इंदौर से यात्रा शामिल होते हुए उज्जैन की ओर रवाना होगी, जहां उज्जैन से यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।












Click it and Unblock the Notifications