Indore News: इन बाजारों की फुटपाथ पर चला पीला पंजा, अब यहां से हटेगा अतिक्रमण

मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार एवं यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत झोन क्रमांक 15 में रंजीत हनुमान मंदिर से लेकर नरेंद्र तिवारी मार्ग तक दुकानों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया एवं रोड पर अव्यवस्थित तरीके से पार्क टू व्हीलर जब्त किए गए।

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया एवं अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा यातायात के सुधार एवं सुगमता हेतु नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। कार्यवाही में 14 हजार 200 रुपए के चालान बनाए गए।

Indore

संयुक्त कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर सीमा मौर्य, नगर निगम झोनल एवं भवन अधिकारी सुनील जादौन, ट्रैफिक टीआई विजय, भवन निरीक्षक अनुभूति मांडवी, मनोज बेडवाल सहित नगर निगम एवं यातायात की टीम उपस्थित रही।

लगातार जारी है कार्रवाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अन्य तरह से अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि अमले के संयुक्त दल गठित किये है। इन दलों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा झोन क्रमांक 7 के अंतर्गत वार्ड 29 के आनन्द मोहन माथुर सभागृह से मेघदूत प्लाज़ा चौराहे तक फुटपाथ पर अवैध रूप से रखी गुमटियां, साईन बोर्ड आदि हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही ट्राफिक को व्यवस्थित बनाने सम्बन्धित कार्यवाही भी की गई। इस दौरान एसडीएम कल्याणी पांडे, जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे। इसी तरह की कार्रवाई झोन क्रमांक 16 में एयरपोर्ट रोड़ के कालानी नगर क्षेत्र में की गई। यहाँ से भी बड़ी संख्या में फुटपाथ के अतिक्रमण हटाये गए। यह कार्रवाई डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य के निर्देशन में नगर निगम, यातायात पुलिस के अमले द्वारा की गई।

मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर निगम की लगातार कार्रवाई जारी है। बेसमेंट में पार्किंग की जगह अतिक्रमण होने से निगम ने रिमूवल किया। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यवसाय कर अतिक्रमण करने पर निगम द्वारा जोन क्रमांक 13 में रिमूवल कार्रवाई की जा रही है।

शहरी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देश पर जोन क्रमांक 13 में की जा रही इस रिमूवल कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर यातायात एवं पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में अवैध कब्जे पर एक्शन, अब इन बाजारों से हटेगा अतिक्रमण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+