Khargone में एंटी माफिया अभियान, अवैध हथियार बेचने वालों के मकान पर चला बुलडोजर

खरगोन पुलिस-प्रशासन की टीम ने अवैध हथियार बेचने वाले लोगों के मकान ध्वस्त किए हैं। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध हथियार बेचने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया.

khargone

खरगोन जिले में इन दिनों एंटी माफिया अभियान के तहत अपराधियों के मकान ध्वस्त करने का काम पुलिस प्रशासन की ओर से किया जा रहा है, जहां पुलिस प्रशासन की टीम ने अवैध हथियार बेचने वाले लोगों के मकान ध्वस्त किए हैं। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध हथियार बेचने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया, सुबह से पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मकान और अन्य संपत्तियों को ध्वस्त करने का काम शुरू किया, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल कर्रवाई के दौरान तैनात किया गया था। वहीं अब आगे भी पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी.

अवैध मकान किया ध्वस्त

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध हथियारों के तस्कर के विरुद्ध एन्टी माफिया अभियान के तहत कार्यवाही की गई। गोगांवा जनपद के सिगनूर गांव में अवैध हथियारों के विक्रेता की तस्करी करने वाले बंटी सिंह प्रधान सिंह सिकलीगर का मकान ढ़हाया गया। एसडीएम ओएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले दिनों पुलिस विभाग द्वारा अंतरराज्यीय अवैध हथियार व कारतूस सप्लायर्स के संगठित गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। उसी तारतम्य में शुक्रवार को आरोपी बंटी सिंह प्रधान सिंह के मकान को जेसीबी से तोड़ा गया।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि, इस पूरे मकान में 6 से 8 कमरे निकले जो लगभग 1200 वर्ग फीट क्षेत्र में बना था। पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी अनुसार इस दौरान मेटल डिटेक्टर एवं डॉग स्कॉड की मदद से जमीन से अवैध हथियार निकाले गए थे। 2 लाख की कीमत की 13 नग अवैध पिस्टल के अलावा बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री प्राप्त की गई थी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ओएन सिंह, एसडीओपी संजू चौहान, तहसीलदार आरके अहिरवार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़े- Indore news: दुकान पर कब्जे की बात को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, पुलिस ने सामने ही दे दना दन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+