MP में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू
इंदौर, 1 जून: राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. नगर निकाय के चुनाव 2 चरणों में संपन्न होंगे, जिसका पहला चरण 6 जुलाई को तो वहीं दूसरा चरण 13 जुलाई को संपन्न होगा. इसी के साथ पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई को और दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण में 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों में मतदान होगा. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में पहले चरण में चुनाव होगा. नगर निकाय के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे. मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होगा.

कुछ ऐसा रहेगा पूरा चुनावी कार्यक्रम
11 जून को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन होगा. वहीं इसके बाद 18 जून को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सकेंगे. 22 जून नाम वापसी की आखिरी तारीख रहेगी. नगर निकाय चुनाव के लिए प्रदेश भर में 19,977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे. चुनाव तारीखों का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश भर में आचार संहिता लागू हो चुकी है.












Click it and Unblock the Notifications