Indore News: अनंत चतुर्दशी की झांकी में डीजे प्रतिबंधित, नशा करके आने वाले जेल जाएंगे
मध्यप्रदेश के इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह 17 सितंबर को निकाला जायेगा। इस चल समारोह के लिए व्यापक तैयारियां जारी है। इस संबंध में यहां कलेक्टर आशीष सिंह ने चल समारोह के दौरान निकलने वाली झांकियों और अखाड़ा संचालकों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि चल समारोह निर्धारित समय से शुरू हो। कानून व्यवस्था का पूरा पालन किया जाये। बैठक में बताया गया कि चल समारोह में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक नियंत्रण अधिनियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। चल समारोह में नशा करके आने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चल समारोह में ब्रीथ एनेलाइजर के माध्यम से जांच की जाएगी। चल समारोह में अनुमति प्राप्त बैण्ड को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी।

बैठक में सभी झांकी संचालकों और अखाड़ा संचालकों को व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उनसे आग्रह किया गया कि वे समय, अनुशासन और नियम-कानून का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उनके विरुद्ध विभागीय जांच के लिए भी निर्देशित किया गया।
झांकी संबंधी निर्देश
चल समारोह मिल क्षेत्र से प्रारंभ होकर मजदूर मैदान, भण्डारी मिल, श्रम शिविर, देवी अहिल्या मार्ग, एम०जी०रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंग बाजार, चौराहा सीतलामाता बाजार, गौराकुण्ड, खजुरी बाजार से राजबाड़ा होकर वापस अपने मिल में पहुँचेगा। निर्देश दिए गए कि झांकियाँ समय पर निकले यह प्रयास किये जाये। झांकियों के निकलने का क्रम पूर्वानुसार परम्परागत रहेगा। नई झांकी को शामिल नहीं किया जायेगा। यदि निर्धारित झांकी समय से बाहर नहीं आती है तो, उसके स्थान पर अगली झांकी को आगे बढ़ा दिया जायेगा। सभी समय का पालन करें।
सभी संस्थायें अपने साथ चलने वाले अखाड़ों के नाम /पता तथा उनके उस्ताद/खलिफाओं की सूची सहायक पुलिस आयुक्त, परदेशीपुरा को उपलब्ध करायेंगे। झांकी निकालने वाली संस्थाओं में निजी वाहनों के काफिलों को सम्मिलित नहीं किया जाये, अगर निजी वाहन झांकियों के बीच चलते पाये गये तो उन्हें झांकी से पुलिस प्रशासन अलग करेगा। सभी आयोजक अपने पूर्ण नाम/पते, अखाड़े के नाम/पते भी सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा को देवें। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तथा लोक निर्माण विभाग ( विद्युत एवं संधारण) के कार्यपालन यंत्री, निरीक्षक, विद्युत सुरक्षा प्रतिदिन एसडीएम मल्हारगंज तथा सहायक पुलिस आयुक्त, परदेशीपुरा के साथ झांकियां जहाँ निर्माण हो रही है, वहां जाकर यह देखेंगे कि, जिस वाहन पर झांकी बनाई जा रही है उसके टायर ट्यूब, स्टेपनी आदि सही है।
आयोजकों के पास जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था तथा वायरिंग आदि ठीक हो जिससे चल समारोह के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो। संबंधित एसडीएम एवं सहायक पुलिस आयुक्त झांकी निर्माण स्थल पर जाकर यह भी देखेंगे कि, कोई ऐसा दृश्य तो प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है जिससे किसी वर्ग या व्यक्ति विशेष की भावना को ठेस पंहुचे। यदि ऐसा किया जा रहा हो, तो आयोजकों को लिखित सूचना देकर आवश्यक सुधार करवायें।
ये भी पढ़े- Indore News: अनंत चतुर्दशी पर गौरवशाली परंपरा निभाएगा इंदौर, झांकी देखने जाएं तो इस बात का रखें ध्यान
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications