Amit Shah के इंदौर दौरे की तैयारी, इन स्थानों पर नहीं उड़ सकेंगे ड्रोन

मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती नजर आ रही है, जहां BJP भी अब मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के बाद अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आ रहे हैं, जहां 30 जुलाई को इंदौर में वे BJP के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 30 जुलाई को इंदौर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं।

Indore

प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं

इस प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा श्रेणी एवं संभावित खतरों को दृष्टिगत रखते हुए एअरपोर्ट, मार्ग के दोनों ओर, कार्यक्रम स्थल (कनकेश्वरी गरबा मैदान), होटल मेरिएट, इंदौर भा.ज.पा. कार्यालय जावरा कम्पाउंड के 03 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन/पैराग्लाईडर/हॉट बेलून/अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उक्त स्थान को रेड जोन/नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश 29 जुलाई, 2023 से 30 जुलाई 2023 तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश के उल्लंघन पाये जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत धाराओं एवं अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। कमर्शियल फ्लाईटस इस प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन से मुक्त रहेगी।

इस तरह तैयार हुआ मैदान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया था कि, अमित शाह जी के भोपाल दौरे के दौरान रात्रि 2 बजे कार्यक्रम तय हुआ, जिसके बाद सुबह सभी लोग कार्यक्रम को लेकर स्थान देखने के लिए गए, जहां लगभग सभी मैदानों पर कीचड़ होने के कारण टेंट लगाने और अन्य व्यवस्थाओं में समस्या होने की बात सामने आई, जिसके बाद विधानसभा दो के कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में अच्छी व्यवस्थाएं होने के कारण वहीं बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम रखना तय हुआ। इस मैदान में विधायक रमेश मेंदोला ने लगभग 2000 ट्रक गिट्टी डलवा कर मैदान को व्यवस्थित किया है, जिससे कि यह मैदान बारिश में भी सूखा नजर आता है।

ये भी पढ़े- Amit Shah के इंदौर दौरे से कार्यकर्ता उत्साहित, स्वागत में कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+