Amit Shah के इंदौर दौरे से कार्यकर्ता उत्साहित, स्वागत में कही ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिशन इंदौर पर आ रहे हैं, जहां अब उनके इंदौर दौरे में कुछ ही वक्त शेष बचा है। वहीं से पहले बीजेपी कार्यकर्ता अपने केंद्रीय नेता के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां अपने केंद्रीय नेता के स्वागत सत्कार के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने मिल रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता हर्षोल्लास के साथ अपने केंद्रीय नेता का स्वागत करेंगे।
इंदौर में आगामी 30 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा होना है, जहां इससे पहले बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। अमित शाह जिस स्थान पर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे उस स्थान को तैयार करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, जहां मैदान में डोम स्थापित किया जा रहा है, तो वहीं आसपास झंडे और फ्लेक्स लगाकर साज-सज्जा की जा रही है।

अमित शाह के स्वागत की तैयारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंदौर दौरे की तैयारियों में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि, अमित शाह के इंदौर आगमन से वे काफी खुश हैं, कार्यकर्ताओं की मानें तो अमित शाह के इंदौर आने से कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। साथ ही आगामी विधानसभा में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटकर पार्टी को विजय बनाएंगे। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने बताया कि, सभी अमित शाह के आगमन के लिए तैयार हैं, जहां सभी पलक पावडे बिछा कर अपने केंद्रीय नेता का स्वागत करेंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में झंडे और बैनर भी लगा दिए हैं, जहां झंडे और बैनर लगाकर बीजेपी कार्यकर्ता अमित शाह का स्वागत कर रहे हैं।
कुछ ऐसी है सभा की तैयारी
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया था कि, अमित शाह जी के भोपाल दौरे के दौरान रात्रि 2 बजे कार्यक्रम तय हुआ, जिसके बाद सुबह सभी लोग कार्यक्रम को लेकर स्थान देखने के लिए गए, जहां लगभग सभी मैदानों पर कीचड़ होने के कारण टेंट लगाने और अन्य व्यवस्थाओं में समस्या होने की बात सामने आई, जिसके बाद विधानसभा दो के कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में अच्छी व्यवस्थाएं होने के कारण वहीं बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम रखना तय हुआ। इस मैदान में विधायक रमेश मेंदोला ने लगभग 2000 ट्रक गिट्टी डलवा कर मैदान को व्यवस्थित किया है, जिससे कि यह मैदान बारिश में भी सूखा नजर आता है।
ये भी पढ़े- Amit Shah के इंदौर दौरे की तैयारी, संगठन ने किस नेता को सौंपी कौन सी जिम्मेदारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications