Ambedkar Jayanti 2025: अंबेडकर जयंती पर महू में विशाल समागम, क्या कुछ खास है व्यवस्था, जानिए
Ambedkar Jayanti 2025: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती उत्सव समारोह पूर्ण आस्था के साथ इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मनाया जायेगा। इस दिन डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली स्मारक पर बाबा साहब अम्बेडकर जी को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समारोह के लिये श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस समारोह में शामिल होंगे। जयंती उत्सव में आ रहे श्रद्धालुओं कि मेहमानों की तरह राज्य शासन द्वारा आवभगत की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, शीतल पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। जन्म स्थली पर बने भव्य स्मारक पर विशेष साज-सज्जा की गई है।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में जयंती उत्सव के लिये व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। बताया गया की जयंती उत्सव में 14 अप्रैल 2025 को प्रभात फेरी सहित अन्य आयोजन रखे गये हैं।
श्रद्धालुओं को परोसा जा रहा है स्वादिष्ट भोजन
अम्बेडकर जयंती उत्सव समारोह में अन्य प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्वालु आयेंगे। श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला 12 अप्रैल की शाम से ही प्रारंभ हो गया जो निरंतर जारी है। श्रद्वालुओं के लिये नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था स्वर्ग मंदिर परिसर में की गई है। उक्त भोजन व्यवस्था 14 अप्रैल की शाम तक जारी रहेगी। आज श्रद्धालुओं को पूरी, रामभाजी, खिचड़ी, मीठी बूंदी, लौंजी आदि परोसी गई। श्रद्धालुओं के लिये 17 काउंटर बनाये गये हैं। इन काउंटरों से श्रद्धालु टोकन लेकर भोजन नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। भंतो के भोजन की व्यवस्था माहेश्वरी स्कूल में की गई है। उनके रूकने की व्यवस्था भी माहेश्वरी स्कूल में रहेगी।
शीतल जल के लिये जगह-जगह बनाये गये हैं प्याउ
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालयों का निर्माण भी किया गया है। श्रद्वालुओं के लिये शीतल पेयजल व्यवस्था हेतु विभिन्न स्थानों पर प्याउ का निर्माण किया गया है।
ठहरने के व्यापक इंतजाम
अम्बेडकर जयंती के दौरान आने वाले श्रद्वालुओं के रूकने हेतु धर्मशालाओं, केन्ट बोर्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं केन्ट बोर्ड कन्या स्कूल में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीन विशाल डोम भी ठहरने के लिए बनाए गये हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु कार्यक्रम स्थलों को सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। यह सेक्टर महेश्वरी स्कूल महू, डॉ.अम्बेडकर जन्म स्थली, केन्ट प्रायमरी स्कूल, स्वर्ग मंदिर परिसर, रेल्वे स्टेशन से सात रास्ता, केन्ट बोर्ड कन्या विद्यालय तथा उत्कृष्ट विद्यालय महू में बनाये गये हैं। उक्त सात सेक्टरो में दल का गठन कर सभी विभागों के व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त सात सेक्टरों पर मराठी भाषी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कि आने वाले श्रद्वालुओं को असुविधा न हो।
व्यवस्थाओं के लिये तीन कंट्रोल रूम
कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु तीन स्थानों पर कन्ट्रोल रूम बनाए गये हैं। यह कंट्रोल रूम तहसील परिसर महू, अम्बेडकर जन्म स्थली स्मारक तथा स्वर्ग मंदिर परिसर में बनाये गये हैं। महू में समारोह के दौरान 6 स्थान पर आकस्मिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों का दल गठन कर ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम में साफ-सफाई हेतु इन्दौर नगर निगम एवं स्थानीय निकाय से सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। समारोह के दौरान अग्निशमन की भी व्यवस्था रहेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: अंबेडकर जयंती पर महू में होगा विशाल समागम, क्या रहेगा खास, जानिए
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications