Ambedkar Jayanti 2023: Mhow आए Akhilesh Yadav, जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भी रहे साथ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबा साहेब अंबेडकर को नमन करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने महू स्थित स्मारक स्थल पहुंचे थे. इस दौरान अखिलेश यादव के साथ आरएलडी नेता जयंत चौधरी, और चंद्रशेखर आजाद भी नजर आ रहे थे।

indore

Recommended Video

    अखिलेश यादव पहुंचे अंबेडकर जन्मस्थली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मध्यप्रदेश के महू में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देश और दुनिया से आए उनके अनुयायियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू स्थित जन्मस्थली पहुंचे थे। साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बाबा साहेब को नमन करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने महू स्थित स्मारक स्थल पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा साहेब को नमन करने के साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ आरएलडी नेता जयंत चौधरी, और चंद्रशेखर आजाद भी नजर आ रहे थे।

    इंदौर दौरे पर हैं अखिलेश यादव

    मिशन 2023 नजदिक है, ऐसे में अब सियासत के दिग्गजों ने एमपी में एंट्री करनी शुरू कर दी है, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर आए। अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आए हैं, जहां उन्होंने इंदौर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। साथ ही वे बंते यादव और पूर्व सांसद कल्याण जैन के निवास पर भी पहुंचे थे, यहां भी उन्होंने परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही कई अलग- अलग विषयों पर बातचीत की थी। उधर, 14 अप्रैल को इंदौर आए अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की और अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी है।

    मिशन MP में दौरे की अहम भूमिका

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मध्य प्रदेश दौरे को सियासत के जानकार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं, जहां साल 2023 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भी प्रमुख राजनीतिक दल के तौर पर मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ सकती है। इसी के साथ आगामी साल 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में मध्यप्रदेश में अखिलेश यादव की एंट्री बेहद खास मानी जा रही है। उधर, अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक मंच पर आए अखिलेश यादव, आरएलडी नेता जयंत चौधरी और चंद्रशेखर आजाद की तिकड़ी ने सियासत का पारा गर्म कर दिया है।

    ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023: Mhow में अंबेडकर जन्मस्थली पर अनुयायियों का जमावड़ा, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+