Indore News: अलफीजा से आलिया, मुबारक शाह से हो गया मुकेश; एक साथ 18 मुसलमान बन गए हिंदू

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ 18 मुसलमानों ने अपना धर्म बदल लिया है। सामूहिक धर्म परिवर्तन इंदौर के उसी खजराना गणेश मंदिर में हुआ है जहां अप्रैल में 20 मुसलमानों ने सनातन धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन के लिए यहां एक खास अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

अलफीजा अब आलिया के नाम से जानी जाएंगी। इसी तरह मुबारक शाह का नाम अब मुकेश नाम से पहचाना जाएगा। इसके अलावा भी मुस्लिम समाज के कई लोग अब बदले हुए नाम से जाने जाएंगे।

muslim became hindu indore news

सनातन धर्म अपनाने वालों में 10 महिलाएं, 4 पुरुष, 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल है। घर वापसी को लेकर पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के नेता को एक धमकी भरा खत मिला था इस पूरे घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। एक बार फिर 18 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। बता दें, जिन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है उनमें 2 मंदसौर के रहने वाले हैं तो कुछ इंदौर के खजराना क्षेत्र के रहने वाले है।

हवन के बाद ये सभी सीधे खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि उन्हें हमेशा से सनातन धर्म के रीति रिवाज आकर्षित करते रहे हैं। उनकी भी इच्छा थी कि वह भी पूजा पाठ करें, लेकिन मुस्लिम धर्म इसकी इजाजत नहीं देता। इस्लाम में महिलाओं को इबादत करने के लिए मस्जिद तक भी नहीं जाने दिया जाता। इस वजह से इन्होंने सनातन धर्म में वापसी की है। वहीं पूर्व में मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन में वापसी कर चुके हरिनारायण की पत्नी मरियम शेख पहले उसका विरोध कर रही थी। लेकिन उनके घर पर हुए हमले के बाद गुरुवार को उन्होंने भी सनातन धर्म अपना लिया है।

हैदर से हरिनारायण बने युवक ने जानकारी दी की कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके घर पर हमला किया था‌। इसके बाद उसके परिजनों की भी आंखे खुल गई और वो भी गुरुवार को घर वापसी करने पहुंचे। गुरुवार को हुई घर वापसी में 14 लोगो ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लियाहै। इनमें 4 लोगों का शुद्धिकरण हुआ चार लोग ऐसे थे, जिन्होंने गलती से मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब वो वापस हिंदू बन गए हैं।

इस पर वीएचपी नेता संतोष शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों सिर तन से जुदा की धमकी के बावजूद वह डरे नहीं है। उनका घर वापसी का मिशन जारी है जो आगे भी जारी रहेगा।

इंदौर में अब तक तीन दर्जन से अधिक लोग हिंदू धर्म में घर वापसी कर चुके हैं। इस पर वीएचपी नेताओं का कहना है कि इन लोगों के पूर्वजों ने मुगलों के डर से सनातन धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब उनकी घर वापसी हो रही है ना कि धर्मांतरण। इस दौरान खजराना मंदिर में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+