Indore News: इंदौर से इन शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, दिखेगा ये बड़ा बदलाव
मध्यप्रदेश के इंदौर में सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सभाकक्ष में विमानतल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा, विमानपतन के निदेशक, पुलिस विभाग से सलाहकार समिति के सदस्य, एय हैरलाइंस के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सेरेमोनियल लाउंज और पुराने टर्मिनल भवन के नवीनीकरण हेतु सीआईएसएफ़ के अतिरिक्त मैनपावर की माँग के संबंध में सांसद लालवानी द्वारा जानकारी ली गई, जिस पर विमानपतन निदेशक ने बताया कि इस संबंध में BCAS से अनुमोदन मिल गयी है एवं मानव संसाधन मंत्रालय से उपयुक्त संख्या में सीआईएसएफ कर्मियों की नियुक्ति की जानी है।

सेरेमोनियल लाउंज के संबंध में विमानपतन निदेशक ने अवगत कराया कि संबंधित फ़ाइल मुख्यालय में भेज दी गयी है और यह आश्वस्त किया कि, इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। नए सेक्टर को जोडने के संबंध में विमानपतन निदेशक ने समिति को अवगत कराया कि, भुवनेश्वर के लिए उड़ान शुरू हो गयी है तथा जेवर एयरपोर्ट के लिए भी मई महीने से उड़ान शुरू हो जाएगी।
सांसद लालवानी ने टर्मिनल भवन के बाहर टैक्सी ऑटो प्रबंधन के लिए संयुक्त रूप से एयरपोर्ट प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। लालवानी ने बताया कि, एमएलसीपी के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को पहले ही 20 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गयी है। उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह से कहा कि, केन्द्रीय स्कूल के पास से रोड बनवाने के लिए नगर निगम से समन्वय करें।
महाकाल दर्शन के लिए कूपन व्यवस्था के संबंध में सांसद लालवानी ने निर्देश दिये कि महाकाल मंदिर के प्रसाद एवं नॉर्मल दर्शन कूपन कि व्यवस्था विमानपत्तन के टर्मिनल भवन के भीतर की जाए। उन्होंने इंदौर विमानतल पर स्मार्ट ट्राली की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिसमें यात्री को उड़ान की जानकरी, बोर्डिंग गेट एवं रूट संबंधी सूचना मिले। आईपी मूवमेंट में कलेक्टर आशीष सिंह ने आयरन गेट से ही सुरक्षा जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
सांसद लालवानी ने एयरलाइन ऑपरेटर से सिंगापुर एवं बैंकॉक की फ्लाइट को शुरू करने में आने वाले व्यवधानों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने रनवे स्ट्रीप एक्सटेंशन एवं पेरेलल टैक्सी-वे के लिए जमीन आवंटन के लिए कलेक्टर आशीष सिंह को आवश्यक कदम उठने के निर्देश भी दिये।
बैठक में पवन चेलनी ने रवने रिसर्फेसिंग कार्य के लिए विमानतल रात्री के समय में बंद करने की समय सीमा पुनर्निर्धारित करने पर विचार करने को कहा, जिस पर विमानतल निदेशक ने आश्वस्त किया कि, यह समय सीमा उपरोक्त कार्य को सफलतापूर्वक करने एवं विमानतल सुरक्षा को ध्यान में रख कर ही लिया गया है। राहुल गोयल ने इंदौर विमानतल पर रिमोट पार्किंग स्टैंड पर अतिरिक्त लाइट की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।
ये भी पढ़े- MP News: प्रयागराज महाकुंभ के चलते इन ट्रेनों का बदला रास्ता, ये हुई निरस्त












Click it and Unblock the Notifications