MP News: प्रयागराज महाकुंभ के चलते इन ट्रेनों का बदला रास्ता, ये हुई निरस्त
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के कारण रतलाम मण्डल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली दो ट्रेने प्रभावित होगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नारनुसार है:-
1. 18 से 27 फरवरी 2025 तक डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा खजुराहो से प्रयागराज के मध्य- निरस्त रहेगी।

2.19 से 28 फरवरी 2025 तक प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14116 प्रयागराज -डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा प्रयागराज से खजुराहो के मध्य निरस्त रहेगी।
3. 18 फरवरी, 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
4. 20 फरवरी, 2025 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
ट्रेनों की अद्यतन सूचना के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेने:-
1. 09 मार्च, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12991 उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस अजमेर से जयपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
2. 09 मार्च, 2025 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस जयपुर से अजमेर के मध्य निरस्त रहेगी।
3. 09 मार्च, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 20979 उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस अजमेर से जयपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
4. 09 मार्च, 2025 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20980 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस जयपुर से अजमेर के मध्य निरस्त रहेगी।
ट्रेनों के वास्तविक स्थिति की अद्यतन जानकारी के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
ये ट्रेन रहेगी निरस्त
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान ट्रेनों के सुगम परिचालन को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से 18 फरवरी, 2025 को इंदौर से आरंभ होने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रेक की अनुपलब्धता के कारण 20 फरवरी, 2025 को हावड़ा से चलने चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
ये भी पढ़े- MP News: इंदौर-हैदराबाद मार्ग पर बंद रहेगा यातायात, क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications