MP में औवेसी ने चौंकाया, इस शहर से AIMIM की हिंदू प्रत्याशी चुनाव जीती

खरगोन, 20 जुलाई: मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगभग आ गए हैं, जिनमें खरगोन से आए नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे, क्योंकि यहां असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के तीन प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए हैं, जिनमें एक हिंदू महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. दरअसल, खरगोन में दंगों के बाद नगरीय निकाय चुनाव में अजीब समीकरण देखने मिल रहे हैं। जहां भाजपा ने यहां पर एक तरफा 18 सीट पर जीत हासिल की तो वहीं कांग्रेस महज 4 सीट पर सिमटकर रह गई। साथ ही यहां पर एक चौंकाने वाला चुनाव परिणाम भी सामने आया है, जहां असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के तीन प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए, जिनमें सबसे खास यह रहा कि, इन प्रत्याशियों में एक हिंदू महिला भी जीतकर आई है, जिसका नाम अरुणा उपाध्याय है।

3 उम्मीदवारों ने हासिल की जीत

3 उम्मीदवारों ने हासिल की जीत

मध्यप्रदेश में एआईएमआईएम लगातार अपने कदम बढ़ाती चली जा रही है, जहां खरगोन में हुए नगर निकाय चुनाव में एआईएमआईएम ने सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, जहां इनमें से 3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल करने में सफलता हासिल की है। वहीं इन्हीं तीन उम्मीदवारों में एक हिंदू प्रत्याशी ने भी चुनाव जीता है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है, जब एआईएमआईएम से किसी हिंदू प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा, और जीत भी हासिल की है।

हिंदू प्रत्याशी का चुनाव जीतना चर्चा का विषय

हिंदू प्रत्याशी का चुनाव जीतना चर्चा का विषय

खरगोन से सामने आए नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। उधर, रामनवमी पर खरगोन में भड़की हिंसा के बावजूद हिंदू प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव जीताना सियासत में अब सुर्खियां बन गया है, जहां एआईएमआईएम ने इस बार हिंदू प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव जिताने में सफलता हासिल की है। उधर, मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी एआईएमआईएम ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन किया है।

अन्य शहरों में भी एआईएमआईएम ने दिखाया दम

अन्य शहरों में भी एआईएमआईएम ने दिखाया दम

नगरी निकाय चुनाव के परिणाम सामने आते ही प्रदेश भर में एआईएमआईएम का दम देखने मिला, जहां एआईएमआईएम ने प्रदेश के कई शहरों में अपने प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें मुख्य रुप से जबलपुर में एआईएमआईएम के दो प्रत्याशी तो वहीं खंडवा और बुरहानपुर में भी एक-एक प्रत्याशी ने जीत हासिल कर अपना दम दिखाया है। उधर, अब खरगोन में भी एआईएमआईएम ने अपने तीन प्रत्याशियों को चुनाव जीता कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+