Indore News: रसायन फैक्ट्री पर छापा, हजारों लीटर एसिड देख अधिकारी चौंके

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाही करते हुए बगैर अनुमति के संचालित एसिड, फिनाइल व अन्य खतरनाक रसायन की फैक्ट्री को सील किया गया।

एसडीएम राऊ विनोद राठौर ने बताया कि, राजा रमन्ना प्रौद्योगिकी उन्नत शोध संस्थान (आर आर कैट) के पास उनकी दीवार से लगाकर ग्राम सुखनिवास स्थित निजी भूमि पर विष्णु पिता किशन द्वारा बगैर अनुमति के एसिड बॉटलिंग एवं रिफलिंग का कार्य एवं फैक्ट्री संचालन किया जा रहा था। यह कार्य स्वप्निल इंडस्ट्रीज़ व प्रांजल हाइजीन फर्म के नाम से किया जा रहा था।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

फैक्ट्री में मौके पर लगभग 8 से 10 हज़ार लीटर एसिड, 500 लीटर फ़िनाइल व अन्य रसायन पाये जाने पर उक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम राऊ सहित तहसीलदार राऊ, मप्र प्रदूषण बोर्ड के कनिष्ठ वैज्ञानिक, राजस्व निरीक्षक, पटवारी आदि मौजूद थे। मौके पर मिली सामग्री को जप्त करके फैक्ट्री मालिक की सुपर्दगी में दिया गया, जिसे सुरक्षित तरीके से हटवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि परमाणु ऊर्जा अधिनियम 1952 के तहत राजा रमन्ना प्रौद्योगिकी उन्नत शोध संस्थान (आर आर कैट) के आसपास इस तरह की गतिविधियां संचालित करना प्रतिबंधित है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

इंदौर में इससे पहले भी प्रशासन ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया था, जहां उस वक्त बड़ी संख्या में एसिड और अन्य रसायन जप्त करने की कार्रवाई की गई थी. वहीं अब एक बार फिर प्रशासन की ओर से छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां हजारों लीटर एसिड को जप्त करने की कार्रवाई की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा, जहां एसिड के साथ-साथ, अलग-अलग तरह के रसायन को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस थाने में रील बनाई, पहले हेकड़ी दिखाई, फिर कान पकड़कर माफी मांगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+