Indore News: इंदौर में पल रही थी खतरनाक मछली, देखते ही अधिकारियों ने लिया एक्शन
इंदौर जिले में मत्स्य विभाग द्वारा मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मत्स्योद्योग विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की गठित टीम द्वारा की गई।
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एम.के. पानखेडे ने बताया कि, प्रतिबंधित उक्त मछली पिछले दिनों सूचना प्राप्त होने पर सदर बाजार क्षेत्र से वाहन क्रमांक एमपी 09 -एलआर-6264 में 2 टंकियों में रखकर परिवहन करते हुये जप्त की गई थी। इन मछलियों को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बिलावली में विधिवत नष्टीकरण किया गया है।

उन्होंने बताया कि, थाईलैंड मांगूर मछली का पालन एवं क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस प्रतिबंध के पालन के संबंध में इंदौर जिले में मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उक्त मछली के सेवन करने से कैंसर, चर्मरोग, शुगर एवं अन्य घातक बिमारियां होने की आशंका रहती है।
इंदौर में इससे पहले भी मांगूर मछली को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है, जहां बड़ी संख्या में मांगुर मछली को जब्त किया गया था। वहीं एक बार फिर थाईलैंड की मांगुर मछली को प्रशासन ने जप्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहां बड़ी तादाद में मांगुर मछली प्रशासन ने जब्त कर नष्ट की है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई से मछली पालकों में हड़कंप मच गया, जहां आने वाले दिनों में भी प्रशासन की मांगुर मछली के खिलाफ कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह की कार्रवाई पहले भी सामने आ चुकी है, जहां अब इंदौर से इस तरह की कार्रवाई निकलकर सामने आई है. वहीं अब आगे भी प्रशासन की ओर से इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम देने पहल की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन तैयार नजर आ रहा है
ये भी पढ़े- Indore News: बीच सड़क पर लड़की को आया लड़के पर गुस्सा, जमकर की पिटाई












Click it and Unblock the Notifications