Indore News: बीच सड़क पर लड़की को आया लड़के पर गुस्सा, जमकर की पिटाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, शहर में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की एक लड़के को पिटती हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की, लड़के को बेल्ट से पीट रही है।
बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता देख रास्ते से गुजर रहे लोग रुक गए, और लड़की व लड़के को अलग-अलग करने की कोशिश की है। वहीं इसके बाद सभी थाने पहुंच गए, जहां थाने पर दोनों पक्षों के बीच रजामंदी हो गई। इधर, बीच सड़क पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसा है मामला
पूरा घटनाक्रम सदर बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक लड़का, लड़की के साथ घूम रहा था, तभी अचानक लड़की की बहन आ गई और लड़के के साथ घूमने पर आपत्ति ली, जिसके बाद कहासुनी हुई, और फिर लड़की ने लड़के को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। लड़की ने लड़के को बेल्ट से जमकर पीटा, जहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लेकर आ गई, जहां दोनों पक्षों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
शहर में इससे पहले भी लगातार अलग-अलग तरह के वीडियो इसी तरह के सामने आ चुके हैं, जिसमें वाद-विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही थी। वहीं अब एक बार फिर इस तरह का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर लड़की ने लड़के की जोरदार पिटाई कर दी।
ये भी पढ़े- Indore News: 'वरना, पुलिस खेलेगी लड्ठमार होली', जनता से ये क्या बोल गई इंस्पेक्टर मैडम












Click it and Unblock the Notifications