Indore : शराब की हजारों पेटियों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने 85 लाख का माल नष्ट किया

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अवैध शराब के विक्रय और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री इलैया राजा टी के द्वारा गठित एक कमेटी के समक्ष आबकारी विभाग के अमले ने देशी-विदेशी शराब को नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 85 लाख रूपये मूल्य की देशी और विदेशी शराब नष्ट की गई। यह शराब आबकारी अमले द्वारा विभिन्न कार्रवाईयों में जप्त की गई थी। शराब नष्टीकरण की कार्रवाई कमेटी के अध्यक्ष श्री एवं एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम के समक्ष की गई। इस दौरान एक्सपायरी डेट की 1400 पेटी बीयर,1069 पेटी देशी एवं 712 पेटी अंग्रेज़ी शराब की कुल 3146 पेटी शराब क्रांक्रीट रोड पर फैलाकर रोड रोलर चलाकर जे. सी बी. मशीन की सहायता से नष्ट की गई।

indore

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

एम. पी. बीयर प्रोडक्ट लि. सांवेर रोड, इंदौर पर आबकारी विभाग द्बारा विभिन्न प्रकरणों में जप्त एवं मदर डिपो की एक्सपायरी डेट की 1400 पेटी बीयर,1069 पेटी देशी एवं 712 पेटी अंग्रेज़ी शराब की कुल 3146 पेटी शराब क्रांक्रीट रोड पर फैलाकर रोड रोलर चलाकर जे. सी बी. मशीन की सहायता से नष्ट की गई। नष्ट मदिरा का मूल्य लगभग 85 लाख रूपये है। नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान अक्षय सिंह मरकाम एस. डी. एम समिति अध्यक्ष, मनीष खरे सहायक आयुक्त आबकारी इंदौर एवं आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.के.वर्मा, दिलीप कुमार खण्डाते, कमल सिंह सिकरवार, आबकारी उप निरीक्षक मनोहर खरे, नरेन्द्र अवस्थी उपस्थित थे।

लगातार हो रही कार्रवाई

शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देशन में मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम के दौरान हाल ही में 24 हजार रूपये मूल्य की शराब जप्त की गई थी। प्रदेश भर में इन दिनों अवैध शराब का परिवहन और विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां इसी तारतम्य में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं हाल ही में प्रशासन ने शराब की हजारों पेटियों को नष्ट किया है। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+