Indore News: रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने मावे की जांच करवाई
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में एवं अपर कलेक्टर गौरव बेनल की मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गंगवाल बस स्टैंड में इंदौर जिले से बाहर जैसे रतलाम एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मावे की जांच की गई, जिसमें चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की सहायता से मौके पर ही मावे की प्रारंभिक जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में लगभग 20 डलियों के मावे की जाँच की गई। लगभग 20 से 25 डलियों की और जांच की जाना बाकी है। विस्तृत जांच हेतु कुल 10 नमूने अभी तक लिए जा चुके है जिन्हे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। यह कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
रतलाम में कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। रतलाम में कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट से मिठाई और बेसन के नमूने लिए गए।
सैलाना में कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड सैलाना स्थित स्टोर से गुलाबजामुन मिक्स और आईस एंड स्वीट्स से सेलिब्रेशन के नमूने लिए गए। जावरा में कार्यवाही करते हुए पिपलोदा रोड जावरा स्थित नमकीन एंड मिष्ठान भण्डार से मावा और सेव के नमूने लिए गए।
सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को संस्थानों एवं परिसर में गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। आगे भी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
ये भी पढ़े- Indore Doctor Strike: डॉक्टर्स की हड़ताल, MP के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दिखे कुछ ऐसे हाल












Click it and Unblock the Notifications