Indore Doctor Strike: डॉक्टर्स की हड़ताल, MP के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दिखे कुछ ऐसे हाल
Indore News: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का देशभर में विरोध हो रहा है, जहां इसी के चलते देश भर में डॉक्टर ने हड़ताल की घोषणा की है। इसी के चलते इंदौर स्थित मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी MY अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, जहां इसी के चलते OPD समेत अलग-अलग विभागों में डॉक्टर की कमी देखने मिल रही है।
इंदौर के MY हॉस्पिटल में पिछले 5 दिनों से डॉक्टर की हड़ताल जारी है, जहां शुक्रवार यानी 17 अगस्त को डॉक्टर्स ने OPD समेत अलग-अलग विभागों में इलाज पूरी तरह से बंद रखा है। आकस्मिक और इमरजेंसी व्यवस्थाओं पर डॉक्टर की हड़ताल का कोई असर नहीं देखा जा रहा, जहां डॉक्टर्स ने इन सेवाओं को जारी रखने का फैसला किया है।

हड़ताल का दिखा असर
MY अस्पताल की ओपीडी में हड़ताल का असर देखने मिल रहा था, जहां इलाज के लिए आ रहे लोग निराश लौट रहे थे। कुछ डॉक्टर जरूर ड्यूटी पर नजर आ रहे थे, लेकिन अधिकतर डॉक्टर हड़ताल होने के चलते ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

डॉक्टर्स की बड़ी संख्या के अस्पताल ना पहुंचने और इलाज ना करने के चलते मरीजों की लंबी-लंबी कतार देखने मिल रही थी, जहां मरीजों को हड़ताल की जानकारी होने के चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले कम नजर आ रही थी।
'हमारी साथी को मिले न्याय'
जूनियर डॉक्टर ऐश्वर्या ने बताया कि, हम अपना काम कर रहे हैं लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे साथी और सिर्फ हमारे साथ ही नहीं वह किसी की भी बेटी हो सकती है किसी की भी बहन हो सकती है तो जब तक उसको जस्टिस नहीं मिलता हम कैसे पीछे हट जाएं।

डॉ. कादंबरी ने बताया कि, अभी हमारा प्रदर्शन चलेगा, जब तक उसे लड़की को जस्टिस नहीं मिल जाता, हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा। अन्य जूनियर डॉक्टर ने बताया कि, अब सख्त कानून बनाने की जरूरत है। कानून नहीं बनेगा, तो रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आएंगी।

OPD में नहीं मिले डॉक्टर्स
अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज अरविंद बताते हैं कि, इलाज करवाने आए थे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। बच्ची के इलाज के लिए आए थे, कहा गया है कि, जूनियर डॉक्टर नहीं हैं, हड़ताल पर हैं, अस्पताल में इलाज करवाने आए रामबाबू दांगी ने बताया कि, इलाज करवाने आए थे, डॉक्टर नहीं मिले हैं, कहा गया है कि, तीन दिन की हड़ताल चल रही है, तीन दिन बाद आना।
ये भी पढ़े- Indore में कोलकाता डॉक्टर केस का गुस्सा, BJP महिला मोर्चा ने निकाला मार्च












Click it and Unblock the Notifications