Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Burhanpur News: नेपानगर थाने पर हमला करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 18 मकानों पर चला बुलडोजर

नेपानगर थाने पर हमला करने वालों पर प्रशासन ने की कार्रवाई। एसपी राहुल लोढ़ा के नेतृत्व में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 18 अतिक्रमणकारियों के मकान तोड़े।

नेपानगर थाने पर हमला करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Nepanagar police station: मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के नेपानगर थाने पर हमला करने वाले अतिक्रमणकारियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने ग्राम सीवल और चारणवाड़ी में अतिक्रमणकारियों के 18 मकानों पर बुलडोजर चला दिया। इनमें तीन मकान बंदूक लूट कांड के आरोपी हेमा मेघवाल के थे।

क्या है पूरा मामला

गुरुवार को नेपानगर थाने पर बंदूक लूट कांड के आरोपी हेमा मेघवाल और दो अन्य लोगों को छुड़ाने के लिए भारी भीड़ थाने पर पहुंची और पुलिस पर हमला कर उन्हें छुड़ाकर ले गई। बताया जा रहा है कि हेमा मेघवाल को छुड़ाने के लिए ही अतिक्रमणकारियों ने नेपानगर थाने पर हमला किया था।

बुलडोजर कार्रवाई को सतर्कता से दिया अंजाम

कार्रवाई के दौरान सीवल गांव के सरकारी स्कूल की छुट्टी कराने के साथ ही गांव की बिजली बंद करा दी गई थी। कार्रवाई के दौरान विरोध करने आई गांव की 18 महिलाओं और 5 पुरुषों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के इस ऑपरेशन का नेतृत्व खुद एसपी राहुल लोढ़ा कर रहे थे।

आपसी विवाद में बंदूक चली एक व्यक्ति को छर्रा लगा

पुलिस कार्रवाई के दौरान गांव के कालू सिंह और फूल सिंह के बीच नवाड़ की जमीन को लेकर विवाद भी हुआ। फूल सिंह ने बंदूक चला दी, जिससे निकला छर्रा कालू की कमर के नीचे लगा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजिस्ट्रियल बयान में कालू ने फूल सिंह पर घायल करने का आरोप लगाया है।

एसपी राहुल लोढ़ा ने दी जानकारी

बुरहानपुर एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के अवैध निर्माण चिन्हित कर इनमें से 18 मकान तोड़े गए हैं। थाने पर हमला करने वालों की तलाश भी की जा रही है। आपसी विवाद में कालू को छर्रा लगा है। इसकी जांच भी की जा रही है। शेष अवैध निर्माण भी जल्द तोड़े जाएंगे और हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।हेमा मेघवाल पर

₹32000 का इनाम

बता दे हेमा मेघवाल पर आरोप है कि उसने बाकडी वन चौकी से रायफल लूटी थी। जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके लोग थाने पर हमला कर उसे छुड़ाकर ले गए, तब से वह फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹32000 का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस प्रशासन ने सीवल, पानखेड़ा आसपास के गांवों में धारा 144 लागू कर दी है।

शनिवार को नेपानगर रहा बंद

बुरहानपुर में जंगलों की अवैध कटाई और जंगल की जमीन पर अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ने को लेकर लोगों में आक्रोश है। वहीं, शुक्रवार को नेपानगर पुलिस थाने पर हमले को लेकर भी लोगों में गुस्सा है। इसी घटना के विरोध में शनिवार को नेपानगर बंद रहा। स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना का विरोध जताते हुए बाजार बंद रखा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+