MP News: मिलावटखोरी करने वालों की खैर नहीं, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
MP में इन दिनों मिलावट खोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बड़ी तैयारी की जा रही है। मिलावट खोरी के खिलाफ अभियान को लेकर शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक टीम तैयार हो चुकी है, जहां जल्द मिलावट करो के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
मुख्य सचिव वीरा राणा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर प्रदेश के समस्त संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की है। राणा ने भारत सरकार एवं राज्य सर्विलांस प्लान अनुसार खाद्य पदार्थों की नियमित रूप से जांच करने और उसके आधार पर मिलावटी क्षेत्रों का चिन्हांकन कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

राणा ने कहा कि, जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा, नापतौल, दुग्ध संघ एवं पुलिस आदि विभागों से सम्मिलित विशेष निगरानी दलों का गठन कर खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता की निगरानी की जाए। जिलों में स्थित दुग्ध केंद्र, चिलिंग प्लांट एवं कलेक्शन सेंटर पर चलित प्रयोगशालाओं के माध्यम से दूध तथा दूध से बने हुये विभिन्न खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता की निगरानी के लिए इनके सेम्पल की नियमित जांच करायें। उन्होंने जिलों में जनसंख्या के अनुपात में लायसेंस एवं रजिस्ट्रेशन में वृद्धि करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में खाद्य, गृह एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन द्वारा मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। इसी संदर्भ में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह द्वारा दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उनसे दूध व दूध से बने उत्पाद के नमूने जांच हेतु लेने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले को दिए।
उन्होंने निर्देश दिए है कि, जिन संस्थाओं द्वारा बिना खाद्य लाइसेंस पंजीयन के खाद्य सामग्री संबंधी दुकानें संचालित कर रहे हैं, उन पर कार्यवाही करें। साथ ही निर्देश दिए कि दूध डेयरी, दूध कलेक्शन सेंटर, चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दूध सैंपल लिए जाए। उन्होंने चौपाटियों, निजी विद्यालयों में संचालित कैंटीन के निरीक्षण के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- MP News: कहीं आपके घर तो नहीं आ रहा नकली दूध और मावा, ऐसे करें जांच












Click it and Unblock the Notifications