MP: नाले में नहाना मासूमों को पड़ा भारी, 4 में से 3 बच्चे डूबे

धार, 23 जुलाई: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा होती चली जा रही है, जहां लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हादसों की खबर सामने आ रही है। इन हादसों में कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश के धार जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खंबाटी गांव में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब गांव के चार मासूम बच्चे नाले में नहाने गए थे। इस दौरान नाले में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया, जहां अब पूरे गांव में गम का माहौल है, तो वहीं बच्चों के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

indore

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

घर से कुछ दूरी पर ही स्थित नाले में बच्चे नहाने के लिए गए थे। इस दौरान 3 बच्चे नहाने के लिए नाले में उतर गए, तो वहीं एक बच्चा दूर से ही उन्हें देख रहा था, जहां बच्चों के डूबने पर दूर से देख रहे मासूम ने अपने परिजनों को इस पूरे हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, और बच्चों की तलाश शुरू की, लंबे वक्त तक चली तलाश के बाद तीनों बच्चों के शव को नाले से बाहर निकाला गया।

परिजनों को नहीं थी जानकारी

परिजनों की मानें तो बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे, इसके बाद वे कब नहाने के लिए नाले में चले गए परिजनों को इसका पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद जब दूर खड़े बच्चे ने घर आकर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, तब कहीं जाकर परिजनों को हादसे की खबर लगी, जिसके बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की, घटना के वक्त परिजन खेत पर काम कर रहे थे। उधर, इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लगने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

लगातार हो रहे हादसे

प्रदेश में जारी झमाझम बारिश का दौर अब जानलेवा बनता चला जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार हादसों की खबर निकल कर सामने आ रही है, तो वहीं एक बार फिर धार जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया, जहां जिस गांव के इन बच्चों की मौत हुई है, उस गांव में अब गम का माहौल है। साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+