ABP-C Voter survey: मालवा-निमाड़ अंचल में BJP या कांग्रेस, कौन मारेगा बाजी, जानिए?
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं, जहां ऐसे में अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने तैयारी तेज कर दी है। वहीं अब अलग-अलग न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसी के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं, जहां हाल ही में एबीपी न्यूज़ और सी वाटर का सर्वे हुआ था, जिसके नतीजे सामने आए हैं। एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल बराबर नजर आ रहे हैं।
मालवा और निमाड़ अंचल की बात की जाए तो यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल लगभग बराबर की स्थिति में है, जहां मालवांचल में बीजेपी, कांग्रेस से थोड़ा आगे नजर आ रही है, तो वहीं निमाड़ अंचल के नतीजे पर नजर डालें तो निमाड़ अंचल के नतीजे लगभग दोनों ही दलों को बराबरी पर बता रहे हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का रुख किस ओर होता है, और न्यूज़ चैनल व एजेंसियों के सर्वे कितने सटीक साबित होते हैं।

क्या कहते हैं मालवा-निमाड़ अंचल के सर्वे
एबीपी न्यूज और सी वोटर की ओर से किए गए सर्वे पर एक नजर डालें तो मालवा अंचल की कुल 45 सीटों पर
बीजेपी को 23 से 27 सीट मिलती दिखाई दे रही है तो वहीं कांग्रेस को 18 से 22 सीट मिल रही है। उधर, बीएसपी और सपा जैसे दलों का खाता खुलना भी यहां मुश्किल लग रहा है। लेकिन अन्य को यहां एक सीट मिलने का अनुमान सर्वे में जताया गया है। निमाड़ अंचल की बात करें तो निमाड़ अंचल की 28 सीटों में से बीजेपी को 11 से 15 तो वहीं कांग्रेस को 11 से 15 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। उधर, बीएसपी का खाता यहां भी खुलता दिखाई नहीं दे रहा, तो वहीं अन्य को 3 सीटें मिल रही हैं।
दोनों ही दल हैं तैयार
मिशन 2023 के मद्दे नजर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं, जहां दोनों ही दल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अपना खास अभियान चलाते नजर आ रहे हैं, तो वहीं 2023 में किस तरह से जीत हासिल की जा सके इसका खास प्लान भी तैयार किया जा रहा है। उधर मालवा-निमाड़ अंचल की बात करें तो यहां भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही लगभग बराबर की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि मालवा-निमाड़ अंचल की जनता आखिर विधानसभा चुनाव में किसका साथ देती है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: संघ की राह पर चलकर BJP हासिल करेगी मुकाम, अल्पकालीन विस्तारकों को सौंपा ये काम












Click it and Unblock the Notifications