Indore News: इन केंद्रों पर बन रहे आधार कार्ड, कैसी है प्रोसेस, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आधार परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों की आधार संबंधी समस्या के निराकरण के लिए जिले में संचालित आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों के निरीक्षण का सिलसिला शुरू किया गया है। यह निरीक्षण कलेक्टर कार्यालय के ई-गवर्नेंस विभाग के अमले द्वारा कराया जा रहा है। पहले दिन 6 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
प्रबंधक ई-गवर्नेंस अतुल दुबे ने बताया कि, कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आधार कार्ड बनाने वाले केन्द्रों के निरीक्षण के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा निरीक्षण दल गठित किए गए हैं।

केन्द्रों के निरीक्षण का सिलसिला प्रारंभ
इन दलों द्वारा आधार कार्ड बनाने वाले केन्द्रों के निरीक्षण का सिलसिला प्रारंभ कर दिया गया है। गठित दल द्वारा आधार कार्ड बनाने वाले केन्द्रों का निरीक्षण विभिन्न मानकों पर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा की केंद्र द्वारा यूआईडी के निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है कि नहीं, आधार पंजी रजिस्टर संधारित है कि नहीं, आधार केंद्र पर नागरिकों हेतु बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था जैसे बैठने, पीने के पानी, छाया आदि व्यवस्था है कि नहीं, आधार सेवा संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की सूची/रेट लिस्ट/रजिस्टर/सुपरवाइजर संबंधी जानकारी प्रदर्शित है कि नहीं, आदि देखी जाएगी।
आधार सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएं
खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल ने बैठक में कहा कि, जिले में संचालित आधार सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएं और ट्राइबल के सभी आधार सेंटर्स डीजीएम को हस्तातंरित किये जाए। प्रत्येक विकासखण्ड में 10 से 11 आधार सेंटर्स होना चाहिए। 0 से 05 वर्ष तक की आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पोस्ट ऑफिस की मोबाइल किट शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए। 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों का आधार कार्ड सत्यापन एवं अपडेशन का कार्य फरवरी माह में शत प्रतिशत कर लिया जाए। इस दौरान बताया गया कि, जिले में 21 नये आधार सेंटर्स चालू किए जाएंगे। जिले में लोक सेवा केंद्र में कुल 06 सेंटर्स चल रहे है। फरवरी माह के अंत तक सभी 18 लोक सेवा केंद्र और उपकेंद्र में आधार सेंटर खोल दिए जाएंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छ शहर के फेफड़े होंगे मजबूत, इस क्षेत्र में बनेंगे तालाब और उद्यान












Click it and Unblock the Notifications