Viral Video : 8 साल का मासूम गाना गाकर संभाल रहा ट्रैफिक, बच्चे का जज्बा देख हर कोई हैरान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद अब ट्रैफिक में भी नंबर वन बनने की तैयारी कर रही है। यही कारण है कि, शहर को ट्रैफिक में नंबर वन बनाने के लिए इंदौर शहर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मैदान संभाल रखा है। हाल ही में शहर के भंवरकुआं चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 8 साल का नन्हा मासूम ट्रैफिक की व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहा यह मासूम लगातार चौराहे पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम का ज्ञान देता भी नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

भंवरकुआं चौराहे पर 8 साल का मासूम ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहा है, जहां आर्मी की ड्रेस में सिर सेना लिखी हुई कैप, और पुलिस का जैकेट पहनकर 8 साल का बच्चा आदित्य तिवारी खुद को भारतीय यातायात सैनिक भी बताता है। इतना ही नहीं इस बच्चे का जोश और जज्बा देखकर वाहन चालक भी अपना वाहन रोक देते हैं, और बच्चे को देखते हुए ट्रैफिक के नियम समझते हैं। बच्चा गाना गाकर लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करता है, तो वहीं अब सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है।

स्कूल खत्म होने के बाद संभालता है यातायात

स्कूल खत्म होने के बाद संभालता है यातायात

खुद को इंडियन ट्रैफिक सोल्जर बताने वाले आदित्य तिवारी अपना स्कूल टाइम खत्म होने के बाद भंवरकुआं चौराहे पर पहुंचकर लोगों को गाना गाते हुए ट्रैफिक के प्रति जागरूक करते हैं। आदित्य को अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं, जहां उनके द्वारा किया जा रहा है यह कार्य प्रशासन और पुलिस के द्वारा भी पसंद किया जाता है, उत्साह और ऊर्जा से भरपूर आदित्य शहर के भंवरकुआं चौराहे पर लगातार लोगों को ट्रैफिक से जुड़ी समझाइश देते हुए यातायात के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वहीं अब आदित्य के द्वारा किया जा रहा यह कार्य शहर में भी पसंद किया जा रहा।

ट्रैफिक को सुधारने के हो रहे जतन

ट्रैफिक को सुधारने के हो रहे जतन

स्वच्छता में लगातार छठी बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर में अब ट्रैफिक को सुधारने के जतन किए जा रहे हैं, जहां लगातार ट्रैफिक को सुधारने की कवायद की जा रही है, ट्रैफिक को सुधारने के लिए पुलिस तो प्रयासरत है ही साथ ही अब शहर के नागरिक भी पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक को सुधारने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रहे हैं, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता है, तो वहीं ट्रैफिक सुधारने के लिए भी सभी सभी प्रयासरत हैं। वहीं अब भंवरकुआं चौराहे पर ट्रैफिक के लिए लोगों को जागरूक कर रहे 8 साल के आदित्य तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+