रायसेन में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और ट्रक की टक्कर में बच्ची समेत 4 लोगों की मौत
रायसेन, 5 मई: प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित रायसेन में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया, जहां ऑटो और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से चार लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग गंभीर घायल हो गए. भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत की जानकारी भी निकल कर सामने आ रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया, तो वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, साथ ही इस भीषण सड़क हादसे को जिसने भी देखा वह सहम गया. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला
दर्दनाक हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत टीम मौके पर पहुंची. तहसीलदार भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुके थे, जहां कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने शवों को और घायलों को बाहर निकाला. पुलिस ने घायलों को राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, तो वहीं मृतकों को रायसेन के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
तेज रफ्तार बनी दर्दनाक हादसे की बड़ी वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही वाहन देर रात तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहे थे, जहां इसी के चलते दोनों वाहन आपस में टकरा गए. वहीं वाहन चालक को नींद की झपकी लगने की बात भी सामने आ रही है. बहरहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है, जहां जल्द पता चल सकेगा कि आखिर यह बड़ा हादसा किन कारणों के चलते हुआ है.
इस तरह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
यह दर्दनाक सड़क हादसा रायसेन स्थित टेढिया पुल के पास घटित हुआ, जहां देर रात सामने से आ रहे ऑटो की ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा बेहद दर्दनाक था.












Click it and Unblock the Notifications