MP के इस शहर में मोबाइल चोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

खरगोन, 30 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार मोबाइल चोरी की वारदात बढ़ती चली जा रही है, जहां पुलिस अब मोबाइल चोरों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों में अपराधियों के विरुध्द लगातार कार्रवाई की जा रही है। खरगोन पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों पर लगातार निगाह रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी रोकथाम विशेष अभियान चलाने के संबंध में निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड रेंज तिलक सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) जितेन्द्रसिंह पवांर के मार्गदर्शन में थाना भीकनगाँव में मेले से मोबाईल चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

indore

कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम

थाना भीकनगाँव पर सूचना प्राप्त हुई की 4 संदिग्ध लोग जो कि चोरी की योजना बनाने के उद्देश्य से अंजनगांव हैण्डपम्प के पास मिलने वाले है। मुखबिर के सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया, जिसमें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 4 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए चारों व्यक्तियों की तलाशी लेते उनके पास से चारों व्यक्तियों के पास ब्लैड, आरी के टुकडे एवं पेचकस जैसे उपकरण मिले जिनके बारे मे पूछने पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।

मेले से किए मोबाइल चोरी

व्यक्तियों के पास से मिले झोले की तलाशी लेने पर उसमें से 18 मोबाईल फोन मिले, जिनके बारे में पूछने पर उन्होंने उक्त मोबाईल पोखर बुजुर्ग में मोतीबाबा के मेले में लोगों की जेबों से चोरी करना स्वीकार किया। अंजनगांव हैण्डपम्प के पास एकत्रित होने पर कही अन्य जगह चोरी करने की योजना बनाने के बारे में बताया। चारों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भीकनगाँव पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार

खरगोन पुलिस ने सुमित पिता माधु उम्र 28 साल निवासी जमली टोला, जाधव पिता संजु गौसाई उम्र 34 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के पास, ग्राम तलवडिया, सन्दर पिता सोमानी उर्फ सुमन उम्र 32 साल निवासी सेमरा थाना घूरपुर जिला इलाहाबाद उ.प्र. और हरुण पिता बब्बु उम्र 20 साल निवासी ग्राम घर थाना विदिशा जिला को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+