Indore : बदमाशों ने व्यापारी से उड़ाए 10 लाख रूपए, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
इंदौर के नसिया रोड पर लोहा व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए लूटने की घटना सामने आई है। इस मामले में फरार आरोपियों पर पुलिस कमिश्नर ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं जहां लूट और चोरी जैसी वारदातों में इजाफा हो रहा है तो वहीं अब एक बार फिर इंदौर के नसिया रोड पर लोहा व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए लूटने की घटना सामने आई है। इस मामले में फरार आरोपियों पर पुलिस कमिश्नर ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। देर रात घटना के दूसरे दिन पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचे और अधिकारी को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिए सख्त निर्देश। घटना के लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। क्राइम ब्रांच और पुलिस की चार अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
आरोपियों की तलाश जारी
इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू है। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी लगातार सख्त रूख अपनाते हुए काम कर रही है, जहां पिछले दिनों छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नसिया रोड पर लोहा व्यापारी पर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर व्यापारी के पास रखा काले रंग का 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो जाने की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा देर रात छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचे, जहां प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि, आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं
इसी के साथ पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा की, आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही इस पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घायल व्यापारी का इलाज निजी अस्पताल में जारी है, फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुए हैं, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं जहां लूट और चोरी जैसी वारदातों में इजाफा हो रहा है तो वहीं अब एक बार फिर इंदौर के नसिया रोड पर लोहा व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए लूटने की घटना सामने आई है।
ये भी पढ़े- Weather update : जाते-जाते दिसंबर ने दिखाया रंग, मालवा-निमाड़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications