भारतीय इंजीनियर ने बनाया हवा को फिल्टर करने वाला हेल्मेट

नई दिल्ली, 30 अगस्त। गर्मियां खत्म होते-होते दिल्ली में सर्दियों का डर बढ़ना शुरू हो जाएगा. उत्तर भारत, खासतौर पर दिल्ली के आसपास सर्दियां सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं होतीं. वे प्रदूषण की एक ऐसी भयानक चादर बनकर आती हैं जो खांसी से लेकर दमे तक तमाम खतरनाक बीमारियों के रूप में लोगों को ढक लेती है. यही वजह है कि लोग सर्दियां आते ही उस प्रदूषण से बचने का भी प्रबंध करने लगते हैं. इसी सिलसिले में भारत सरकार ने भी एक पहल की है.
भारत सरकार एक खास तरह के हेल्मेट को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है जो लोगों को खतरनाक दूषित हवा से बचा सकेगा. सरकार ने इस खास हेल्मेट में करोड़ों रुपये का निवेश किया है. अमित पाठक नामक एक उद्यमी ने यह हेल्मेट तैयार की है जो शेलियोस टेक्नोलैब्स नामक एक स्टार्टअप कंपनी के तहत बनाया जा रहा है.
पाठक ने 2016 में इस हेल्मेट पर काम करना शुरू किया था. उन्होंने अपने घर के अहाते में ही यह काम शुरू किया. वही साल था जब दिल्ली की दूषित हवा ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं. दिसंबर से फरवरी तक की ठंडी हवा, कुहासा, धुआं और वाहनों का धुआं मिलकर लोगों की जान का दुश्मन बन गया था, तब पाठक ने यह हेल्मेट बनाने पर काम करना शुरू किया.
पेशे से इलेक्ट्रिक इंजीनियर अमित पाठक बताते हैं, "घर और दफ्तर में तो आप एयर प्यूरीफायर लगा सकते हैं. लेकिन जो लोग बाइक पर सवारी करते हैं, उनके पास तो कोई सुरक्षा नहीं है."
इस समस्या से निपटने के लिए पाठक की कंपनी ने एक ऐसा हेल्मेट डिजाइन किया जिसमें हवा साफ करने वाला यंत्र लगा है. हेल्मेट में एक फिल्टर और एक पंखा भी है. फिल्टर बदला जा सकता है और पंखा बैट्री से चलता है जो एक बार चार्ज होने पर छह घंटे तक काम करता है. उसे माइक्रोयूएसबी से चार्ज किया जा सकता है.
तीन साल से जारी बिक्री
2019 में इस हेल्मेट की बिक्री शुरू हुई थी. पाठक बताते हैं कि एक निष्पक्ष एजेंसी ने दिल्ली की सड़कों पर इसका परीक्षण करने के बाद कहा है कि यह 80 फीसदी प्रदूषक तत्वों को छान सकता है. 2019 में हुई यह जांच कहती है कि हेल्मेट पहनने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले पीएम 2.5 पार्टिकल हवा के बाहर 43.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थे, हेल्मेट के अंदर सिर्फ 8.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गए.
ये प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 पार्टिकल बेहद जानलेवा होते हैं. अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि अति सूक्ष्म कणों का प्रदूषण पूरी दुनिया में लोगों की आयु-संभाविता (लाइफ एक्सपेक्टेंसी) उम्र कम कर रहा है. अधिकतर जीवाश्म ईंधन से होने वाला यह प्रदूषण कम किया जाए पीएम तत्वों (पार्टिकुलेट मैटर) के स्तर को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्तर के अनुरूप रखा जाए तो दक्षिण एशिया में औसत व्यक्ति पांच साल और ज्यादा जिंदा रहेगा.
भारत का विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय कहता है कि यह हेल्मेट "बाइक सवारों के लिए ठंडी ताजा हवा का झोंका" है. दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 35 भारत में हैं और देश की बड़ी आबादी को ताजा स्वच्छ हवा के झोंके की सख्त जरूरत है.
पाठक का मानना है कि यह हेल्मेट एक बड़ा मौका है. वह मानते हैं कि सालाना तीन करोड़ हेल्मेट की मांग वाले देश में ऐसे हेल्मेट का बड़ा बाजार बन सकता है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी बिक्री की है.
सस्ता करने की कोशिश
एक हेल्मेट की कीमत 4,500 रुपये जो सामान्य हेल्मेट से चार-पांच गुना ज्यादा है. इतनी महंगा हेल्मेट खरीदना हर भारतीय बाइक सवार के बस में नहीं है. एक और दिक्कत है इसका वजन. 1.5 किलोग्राम वजनी यह हेल्मेट आम हेल्मेट से भारी है. हालांकि शेलिओस ने एक अन्य निर्माता के साथ साझेदारी की है ताकि हल्का रूप तैयार किया जा सके. फाइबर ग्लास की जगह वे लोग थर्मोप्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं जिससे वजन भी घटे और निर्माण की लागत भी कम हो.
पाठक को उम्मीद है कि कुछ महीनों में ही यह हल्का हेल्मेट भी तैयार हो जाएगा. वह कहते हैं कि मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम आदि से भी लोगों ने उनके हेल्मेट में दिलचस्पी दिखाई है. दुनिया में ज्यादा आबादी वाले लगभग सभी हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से ज्यादा है, लेकिन एशियाई देशों स्थिति सबसे खराब है. बांग्लादेश में इसका स्तर मानकों से 15 गुना, भारत में 10 गुना और नेपाल और पाकिस्तान में नौ गुना ज्यादा है.
वीके/एए (रॉयटर्स, एएफपी)
Source: DW
-
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications