अभी सिर्फ वयस्को को दी जाएगी जायडस कैडिला की वैक्सीन: सूत्र

नई दिल्ली, 14 नवंबर: कोरोना महामारी के खिलाफ युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। हाल ही में भारत के ड्रग रेगुलेटर ने 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी को मंजूरी दी थी, लेकिन अभी इसे राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत केवल वयस्कों को दिया जाएगा। रविवार को सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

coronavirus

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि सरकार बच्चों को कोविड के टीके लगाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती है, क्योंकि वो ही देश का भविष्य हैं। अभी इस संबंध में विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। उसी आधार पर फैसला होगा। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कहीं भी बड़े पैमाने पर बच्चों को कोविड टीका नहीं लगाया जा रहा है। जिन देशों ने शुरुआत की है, वो बहुत ही सीमित तरीके से है।

वहीं सूत्रों ने कहा कि बच्चों के लिए कोवैक्सीन की मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन ये विशेषज्ञों की राय और मूल्यांकन पर ही निर्भर करेगा। मौजूदा वक्त में 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की दो-दो खुराकें दी जा रही हैं। 8 नवंबर को ही भारत सरकार ने 1 करोड़ जायडस कैडिला का आर्डर दिया था। जिसमें प्रति खुराक की कीमत 265 रुपये है।

कैसे दी जाएगी जायकोव-डी?
जायकोव-डी दुनिया की पहली डीएनए प्लास्मिड वैक्सीन है, जिसे कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी तीन खुराक को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है। इसके डेटा के अध्ययन के बाद 20 अगस्त को DCGI ने इसकी मंजूरी दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+