सितंबर में बाजार में आ जाएगी जायडस कैडिला की वैक्सीन, डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 66 फीसदी असरदार
सितंबर से शुरू हो जाएगी जायडस कैडिला की वैक्सीन की आपूर्ति, अगले हफ्ते कंपनी करेगी कीमतों का ऐलान
नई दिल्ली, 21 अगस्त: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने गुरुवार को जायडस कैडिला की कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत दी है। वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद जायडल ग्रुप के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने आज कहा है कि उनके टीके की आपूर्ति सितंबर के मध्य में शुरू हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया है कि वैक्सीन की कीमत को लेकर वो अगले सात आठ दिन में बता देंगे।
Recommended Video

डॉ. शरविल पटेल ने बताया है कि अगले हफ्ते हमारी कोरोना वैक्सीन ZyCOV-D की कीमत पर स्थिति स्पष्टत हो जाएगी। सितंबर के मध्य में टीकों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी और नए प्रोडक्शन प्लांट लगाकर अक्टूबर से टीकों का उत्पादन 1 करोड़ प्रति माह कर दिया जाएगा। यह टीका 12 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों और किशोरों को दिया जाएगा।
पटेल के मुताबिक, उनकी कंपनी की वैक्सीन की प्रभावकारिता 66 फीसदी से अधिक है। साथ ही ये डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ भी 66 फीसदी से ज्यादा प्रभावी रहा है। इस वैक्सीन की तीन डोज दी जाएंगी। पहली खुराक के बाद दूसरी खुराक 28वें दिन और फिर तीसरी यानी आखिरी डोज 56वें दिन दी जाएगी।
भारत ने एक दिन पहले ही दी है मंजूरी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने गुरुवार को जायडस कैडिला वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत दी है। यह दुनिया की पहली भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन है जो डीएनए पर आधारित है। खास बात ये है कि यह 12 साल से ज्यादा के उम्र के सभी लोगों को लगाई जा सकेगी। ऐसे में यह पहली वैक्सीन होगी जो 12-18 वर्ष आयु के बच्चों एवं किशोरों को लगाई जाएगी।
देश में अब तक सीरम इंस्टीट्यूट में बन रही ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस की स्पुतनिक-वी, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि ये सभी 18 सालसे ज्यादा के लोगों को ही लगाई जा सकती हैं। देश में मंजूरी पाने वाली यह यह छठी लेकिन 12 से 18 साल के किशोरों के लिए पहली वैक्सीन है।












Click it and Unblock the Notifications