Zomato के ऋतिक और कैटरीना वाले एड पर मचा वबाल, कंपनी ने सफाई में कहा-लोगों ने गलत समझा

नई दिल्ली, अगस्त 31: फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो का एक विज्ञापन इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। हाल ही में जोमैटो ने अपने दो विज्ञापन रिलीज किए हैं। जिसमें रितिक रोशन और कटरीना कैफ नजर आ रहे हैं। इन दोनों विज्ञापनों को लेकर ही जोमैटों को दर्शकों द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब जोमैटो ने अपने नए विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में नकारात्मक प्रतिक्रिया का जवाब दिया है। इसके बाद भी लोग जोमैटो को आड़े हाथ ले रहे हैं।

Recommended Video

    साइकिल से 20 मिनट में 9km दूर खाना लेकर पहुंचा Zomato ब्वॉय, भावुक शख्स ने दिला दी बाइक

    ऋतिक रोशन वाले टीवी ऐड पर बवाल

    ऋतिक रोशन वाले टीवी ऐड पर बवाल

    विज्ञापन को लेकर इंडस्ट्री के लोगों का मानना है कि जिस दौर में डिलिवरी बॉय बेहद कम पैसों में काम कर रहे हैं, उस दौर में जोमैटे अपनी छवि चमकाने के लिए महंगे सुपरस्टार्स पर पानी की तरह पैसे बहा रहा है। दरअसल ऋतिक रोशन वाले ऐड में दिखाया जाता है कि वो बारिश में भी पार्सल देने पर डिलीवरी पार्टनर की तारीफ करते हैं और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए कहते हैं। वो फोन लेने के लिए अंदर जाते हैं, और तभी डिलीवरी पार्टनर के पास अगले ऑर्डर का नोटिफिकेशन आता है, और वो उसे डिलीवर करने के लिए बिना सेल्फी खिंचवाए निकल जाता है।

    जोमैटो को भी देनी पड़ी सफाई

    जोमैटो को भी देनी पड़ी सफाई

    इसी तरह कैटरीना कैफ जोमैटो से अपने बर्थडे के लिए केक मंगवाती है, वो पार्सल देने पर डिलीवरी पार्टनर की तारीफ करती हैं और उसे केक खाने के लिए रुकने के लिए कहती हैं। तब तक अगले ऑर्डर का नोटिफिकेशन आता है, और वो उसे डिलीवर करने के लिए केक खाए बिना निकल जाता है। इस विवाद को लेकर अब जोमैटो ने एक बयान जारी कर कहा, कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं और वो अपनी साइड पेश करना चाहेंगे।

    फूड डिलीवरी बॉयज को एक 'हीरो' के तौर पर दिखाना था मकसद

    जोमैटो ने अपने स्टेटमेंट में कहा, हमारे डिलिवरी एग्जिक्यूटिव के पास एक ऑर्डर से दूसरे ऑर्डर के बीच एक मिनट का भी वक्त नहीं होता है और वो बारिश और धूप के बीच काम करते हैं। हर ग्राहक हमारे लिए एक स्टार है, और ऋतिक या कैटरीना से कम नहीं हैं। इन विज्ञापनों का मकसद डिलीवरी पार्टनर के पेशे की गरिमा के स्तर को बढ़ाना था। कंपनी ने कहा है कि वह इन विज्ञापनों के जरिए फूड डिलीवरी बॉयज को एक 'हीरो' के तौर पर दिखाना चाहती है।

    'हमें भरोसा है कि हमारे विज्ञापन सही संदेश देते हैं'

    'हमें भरोसा है कि हमारे विज्ञापन सही संदेश देते हैं'

    जोमैटो ने कहा कि, 'हमें भरोसा है कि हमारे विज्ञापन सही संदेश देते हैं, मगर कुछ लोगों के द्वारा उनका गलत मतलब निकाला जा रहा है।' इसमें कहा गया है कि इन विज्ञापनों के जरिए वे अपने डिलीवरी एक्जिक्यूटिव्स का ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाना चाहते हैं। कंपनी ने आगे कहा है कि हमने ये विज्ञापन एक अच्छी नीयत से बनाया था, लेकिन लगता है कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से समझा। फिलहाल, हम अपने डिलिवरी पार्टनर्स के साथ सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए बात कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+