'दिवाली की रात कमाए सिर्फ 300 रुपए', डिलीवरी एजेंट के दावे पर अब जोमैटो ने बताई सच्चाई?
Zomato News: हाल ही में जोमैटो के एक डिलीवरी एजेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में डिलीवरी एजेंट ने ऐसा दावा किया था कि उसने दिवाली के दिन काम करने के बावजूद केवल 300 रुपये कमाए हैं। डिलीवरी एजेंट के इस दावे पर अब ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी सर्विस जोमैटो की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है।
जोमैटो ने डिलीवरी एजेंट द्वारा किए गए दावे का खंड करते हुए उसे गलत बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोमैटो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें वीडियो को "गलत और परेशान करने वाला" बताया गया। कंपनी ने कहा कि डिलीवरी पार्टनर ने दिवाली पर काम नहीं किया था।

कहा कि वीडियो में बताई गई उसकी आय के आंकड़े वास्तविक कमाई को नहीं दर्शाते हैं। ज़ोमैटो ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वे त्योहारों के समय डिलीवरी पार्टनर के लिए उनकी काम और आय को प्राथमिकता देते हैं। जोमैटो ने X पर लिखा, 'मेरठ के हमारे एक डिलीवरी पार्टनर द्वारा दिवाली के दिन 6 घंटे से ज़्यादा काम करने पर 300 रुपये कमाने के बारे में हाल ही में छपी खबरें गलत है।
इतना ही नहीं, हमारे लिए परेशान करने वाली थीं। हमारे डिलीवरी पार्टनर हमारी सेवा के केंद्र में हैं और हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करने के लिए बढ़िया कमाई के अवसर दिए जाएं, ख़ास तौर पर त्योहारों के दौरान। कंपनी ने आगे बताया कि डिलीवरी पार्टनर ने दिवाली पर काम नहीं किया।
उसने 30 अक्टूबर को 6 घंटे काम किया (जैसा कि समाचार लेखों में बताया गया है, उसने दिवाली के दिन लॉग इन नहीं किया)। उसने 10 ऑर्डर डिलीवर किए और कुल मिलाकर 695 रुपये कमाए। पोस्ट में लिखा कि उसी दिन मेरठ में कई अन्य डिलीवरी पार्टनों ने लगभग 10 घंटे काम किया और उन्होंने 1200-1300 रुपये कमाए।
दरअसल, ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट रितिक तोमर ने दिवाली पर काम करने के अपने अनुभव इंस्टाग्राम रील्स शेयर करते हुए बताया। उन्होंने शाम 5 बजे अपनी शिफ्ट शुरू की और ऑर्डर डिलीवर किए। रात 11 बजे अपनी शिफ्ट खत्म होने तक, आठ डिलीवरी पूरी करने के बाद, रितिक ने दावा किया कि उनकी कमाई लगभग 316 रुपये थी।
बता दें, कंपनी ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है और डिलीवरी पार्टनर की सारी डिटेल दी। साथ ही, जोमैटो ने यह भी कहा कि किसी भी ऐसे दावों या जानकारी को न फैलाए, जो वेरीफाई न हो। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे गलत सूचना फैलाने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications