जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ने गाया ऐसा गाना, सोशल मीडिया पर खूब हो रही आवाज की तारीफ

नई दिल्ली। रोजाना किसी न किसी अच्छे कारण से चर्चा में आ रहे फूड डिलीवरी एप जोमैटो का एक और डिलीवरी ब्वाय सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल ये युवक अपनी प्रतिभा के कारण चर्चा में है। उसके वायरल हो रहे वीडियो में उसे हिंदी फिल्म का गाना 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' गाते देखा जा रहा है।

सिंगर बनना चाहता है प्रणजीत

सिंगर बनना चाहता है प्रणजीत

ये वीडियो जोमैटो के कस्टमर अनिर्बन चक्रवर्ती ने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि- 'मेरे सभी दोस्तों के लिए पेश है प्रणजीत हालोई (आज मेरे घर आया जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय)। मैंने जोमैटो एप में डीटेल में देखा कि मेरे घर पहुंच रहे डिलीवरी ब्वॉय प्रणजीत का सपना एक दिन सिंगर बनने का है। मैंने उससे एक गाना सुनाने का आग्रह किया। वह इतना अच्छा गा रहा था कि मैंने उसका वीडियो बना लिया। मैं सबसे इसे देखने इसके सपने को पूरा करने में मदद का आग्रह करता हूं।'

हजारों लोग कर रहे तारीफ

प्रणजीत का ये वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिल रही है। हर कोई उनकी सुरीली आवाज की तारीफ कर रहा है। इससे पहले भी जोमैटो कई कारणों से चर्चा में रहा है। इसमें से अकसर ऐसा हुआ है कि जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय को तारीफें मिली हों।

सोशल मीडियो ने बदली महिला की जिंदगी

सोशल मीडियो ने बदली महिला की जिंदगी

हाल ही में पश्चिम बंगाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें रानू नाम की एक महिला गाना गा रही थी। उसकी आवाज लता मंगेशकर जैसी कलाकार की आवाज से मेल खाती थी। वेशभूषा से महिला काफी गरीब दिखाई पड़ रही थी। लेकिन हाल ही में महिला का एक अन्य तस्वीर सामने आई जिसमें उसका पूरा मेकओवर कर दिया गया है। नई तस्वीर में उसने प्यारा हेयर स्टाइल और गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। दरअसल रानू के टैलेंट को देखकर कुछ लोगों ने उनका मेकओवर किया था और अब वे जल्द ही किसी शो में आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया ने बदली लता मंगेशकर जैसी आवाज वाली रानू की जिंदगी, मेकओवर के बाद पहचानना मुश्किल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+