सोशल मीडिया ने बदली लता मंगेशकर जैसी आवाज वाली रानू की जिंदगी, मेकओवर के बाद पहचानना मुश्किल
नई दिल्ली। हाल ही में पश्चिम बंगाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें रानू नाम की एक महिला गाना गा रही थी। उसकी आवाज मानो लता मंगेशकर जैसी कलाकार की आवाज का टक्कर दे रही थी। वेशभूषा से महिला काफी गरीब दिखाई पड़ रही थी। लेकिन हाल ही में महिला का एक अन्य तस्वीर सामने आई जिसमें उसका पूरा मेकओवर कर दिया गया है। नई तस्वीर में उसने प्यारा हेयर स्टाइल और गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है।

शो के लिए हुआ है रानू का मेकओवर
वीडियो में रानू 'एक प्यार का नगमा है...' गाना गा रही थीं जिसके बाद वे सोशल मीडिया स्टार बन गईं। रानू के टैलेंट को जानकर कुछ लोगों ने उनका ये मेकओवर एक शो के लिए किया है। इस शो को एग्जीक्यूटिव्स ने स्पांसर किया है। बता दें कि महिला अपने पति की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के रानाघाट पर रोज आने जाने वाले यात्रियों के लिए गाना गाकर अपनी रोजी रोटी चलाती थीं। रानू का मेकओवर ऐसा हुआ है कि कोई कह नहीं सकता की ये वही रानू है। गौरतलब है कि रानू ने गाने के लिए कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। एक फेसबुक पेज पर रानू के सेलून सेशन और मेकओवर की फोटो है। ये वहीं पेज हैं जहां रानू का वीडियो पहली बार वायरल हुआ था।
ऐसे वायरल हुआ था रानू का वीडियो
दो सप्ताह पहले बेसहारा और गरीबी का जीवन गुजारने वाली रानू को अब रानाघाट की लता मंगेशकर कहा जाने लगा है। बता दें कि सबसे पहले 26 वर्षीय इंजीनियर अतिंद्र चक्रवर्ती ने मोबाइल से शूट किया। अतिंद्र के मुताबिक उन्होंने अचानक ही ऐसा किया। अतिंद्र ने दोस्तों के साथ घंटों तक महिला के गाने सुने। ये सब एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर चल रहा था। वे लोग रानू के लिए खाना पानी लाए और उसकी आवाज को रिकॉर्ड कर लिया। अतिंद्र ने बताया कि हम हैरान थे कि महिला ने इतना सुरीला गाया।
रानू को सम्मानित करेगी पश्चिम बंगाल सरकार
19 साल की उम्र में रानू की शादी पड़ोस में रहने वाले बबलू मोंडल से हुई। दोनों गुजारे के लिए काम की तलाश में मुंबई गए। लेकिन अवसाद की शिकार होने की वजह से रानू एक दशक बाद रानाघाट लौट आईं। तभी से रानू का जीवन गरीबी में गुजर रहा था। बाद में उनके पति की मौत हो गई। रानू का वायरल वीडियो पर स्थानीय ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर की नजर पड़ी तो उन्हें सहायता देने का वादा किया। बता दें कि रानू 14 अगस्त को रानू को पश्चिम बंगाल सरकार के 'कन्याश्री दिवस' आयोजनों के तहत सम्मानित करने की भी बात कही गई है।
यह भी पढ़ें- ट्विटर पर साड़ी वाली फोटो क्यों शेयर कर रही हैं ये महिलाएं, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications