जाकिर नाइक की नई चाल, 'मुस्लिम हूं, इसलिए निशाने पर हूं'
जाकिर नाइक ने कहा है कि वह जिहाद का समर्थन नहीं करता है, और उसने ऐसा कुछ कुछ भी नहीं किया जिससे उसके आंतकी गतिविधियों में शामिल होने की बात साबित होती हो।
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले का आरोपी और विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने खुद को बचाने के लिए धार्मिक कार्ड खेला है। उसने कहा है कि भारतीय एजेंसिया उसे मुस्लिम होने की वजह से निशाना बना रही है। जाकिर नाइक ने एनआईए द्वारा इंटरपोल को भेजे गये उस निवेदन का भी विरोध किया है जिसमें जाकिर नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की गई है।

जाकिर नाइक ने कहा है कि वह जिहाद का समर्थन नहीं करता है, और उसने ऐसा कुछ कुछ भी नहीं किया जिससे उसके आंतकी गतिविधियों में शामिल होने की बात साबित होती हो। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जाकिर नाइक ने इंटरपोल को लिखे पत्र में कहा है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जाता है।
आपको बता दें जाकिर नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है। हाल में ही भारत ने जाकिर नाइक के पासपोर्ट को रद्द कर दिया है। और भारत से फरार नाइक की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।वह इन दिनों भारत से भागकर सऊदी अरब में नागरिकता लेकर रह रहा है।
जाकिर नाइक जुलाई 2016 में ढ़ाका में हुए आतंकी हमले के बाद एनआईए के राडार पर आया। जिसमें आतंकियों ने कहा था कि जाकिर नाइक के भाषण से प्रेरित होकर उन्होंने यह हमला किया है। जिसके बाद नाइक 1 जुलाई 2016 को भारत से फरार हो गया था। एनआईए ने 11 मई को इंटरपोल और सीबीआई को पत्र लिखकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कहा है। इसके बाद नाइक ने इंटरपोल को अपने जवाब में कहा कि भारतीय जांच एजेंसी उन्हें केवल इसलिए निशाना बना रही हैं क्योंकि वह मुस्लिम है।












Click it and Unblock the Notifications