हमने जाकिर को हमने मालदीव आने की नहीं दी थी इजाजत: नशीद
नई दिल्ली। मालदीव की पार्लियामेंट (आवामी मजलिस) के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने कहा है कि हमने जाकिर नाइक को अपने देश में जगह नहीं दी थी। नशीद ने शुक्रवार को कहा, जाकिर नाइक मालदीव में शरण मांगी थी, वो वहां आना चाहता था लेकिन हमने उसे रखने से इनकार कर दिया। नशीद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के निमंत्रण पर भारत आए हुए हैं।

जाकिर नाइक पर भारत में कई गंभीर मामले चल रहे हैं। वो तीन साल से भारत से फरार है और मलेशिया में रह रहा है। भारत की कई एजेंसियों को उसकी तलाश है। वहीं जाकिर नाइक ने कहा है कि जांच एजेंसियां अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर उन पर कोई ना कोई आरोप लगाने की कोशिश कर रही हैं। रेड कॉर्नर नोटिस प्राप्त करने की ईडी की कोशिशों पर जाकिर नाइक ने यह कहा है।
नाइक ने कहा है, भारतीय जांच एजेंसियों को खुद आरोपों पर भरोसा नहीं है।केवल मुझे फंसाने के लिए यह किया जा रहा है। अगर उच्चतम न्यायालय मुझे लिखित में देता है कि मुझे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और दोषी साबित होने तक जेल में नहीं डाला जाएगा तो मैं भारत लौट आऊंगा और आज ही लौट आऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications