दिग्गी ने साधा राजनाथ पर निशाना कहा, जब वो प्रज्ञा ठाकुर से मिलते हैं तब..
नई दिल्ली। विवादित मुस्लिम धर्म गुरू जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने को लेकर इस समय कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चौतरफा वार सह रहे है लेकिन अब उन्होंने होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह पर प्रहार करके इस मसले को एक नया मोड़ दे दिया है।
आतंकी हाफिज सईद से जुड़े मस्लिम धर्म-गुरू जाकिर नाइक के तार..

दिग्गी राजा ने कहा कि मुझे लेकर विवाद हो रहा है लेकिन जब राजनाथ सिंह बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर से मिलते हैं, तब कोई कुछ उन्हें क्यों नहीं कहता है, जाकिर नाइक के खिलाफ तो अभी तक कोई केस भी दर्ज नहीं हुआ है जबकि प्रज्ञा ठाकुर क्या हैं ये मुझे बताने की जरूरत नहीं।
मालूम हो कि दिग्गी इसलिए भड़के हैं क्योंकि उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि साल 2010 का है, जिसमें जाकिर नाइक के एक खास प्रोग्राम में दिग्गी राजा ने शिरकत की थी। दोनों ने साथ में मंच साझा किया था। ये वीडियो कनाडा के एक प्रोग्राम का है जिसमें दिग्विजय सिंह जाकिर नाइक की काफी तारीफ करते दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बीते हफ्ते हुए हमले के आतंकवादियों को जाकिर नाइक से प्रेरित बताया जा रहा है इसके अलावा नाइक के कुछ खास प्रोग्राम के वीडियो भी लीक हुए हैं जिसमें वो आतंकी ओसामा बिन लादेन की वकालत करते दिख रहे हैं इसी कारण वो संदेह के घेरे में हैं और उनसे जल्द ही एनआईए इस बारे में पूछताछ कर सकती है। यही कारण है कि दिग्गी राजा भी विवादों में घिर गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications