तो क्या हैक हुआ है जायरा वसीम का सोशल मीडिया अकाउंट?

मुंबई। फिल्म 'दगंल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान करके चौंका दिया है, लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि जायरा ने ऐसा फैसला कैसे ले लिया, इसी उधेड़बुन में उलझे लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं कि इसी बीच एक नई कहानी सामने आई है और वो ये कि जायरा वसीम के सारे सोशल अकाउंट हैक हुए हैं।

 क्या हैक हुआ है जायरा वसीम के सोशल मीडिया अकाउंट?

क्या हैक हुआ है जायरा वसीम के सोशल मीडिया अकाउंट?

एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि जायरा के मैनेजर तुहिन ने उनसे कहा है कि जायरा के सोशल अकाउंट हैक हुए हैं और हम कोशिश कर रहे हैं यह जानने की कि किसने जायरा का अकाउंट हैक कर यह पोस्ट लिखी है, मैनेजर के मुताबिक इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया टीम को दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस या साइबर सेल में कोई शिकायत नहीं की गई है।

जायरा ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था...

जायरा ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था...

गौरतलब है कि रविवार को जायरा ने एक पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था,उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उन्हें लगता है कि वो एक्टिंग के कारण अल्लाह से दूर हो रही हैं, जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा सा स्‍टेटमेंट शेयर कर अपने दिल की बात साझा की थी। जायरा ने लिखा था कि 5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये जर्नी मेरे लिए आसान नहीं रही है , मैं लगातार 5 सालों से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के ल‍िए तोड़ रही हूं।

अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हूं: जायरा

जायरा ने साफ शब्दों में लिखा था कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं, नई लाइफस्टाइल में वो फिट नहीं हो पा रही हैं इसी वजह से वो अब थक गई हैं और उन्होंने सिनेमा को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+