Yuvam Conclave: कोच्चि में PM Modi बोले-'अब हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था कहलाते हैं'

PM Modi in Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में कहा कि भारत की विकास यात्रा का नेतृत्व करने के लिए केरल के युवा आगे आए हैं।

PM Modi In kochi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत न्‍यू इंडिया के संकल्‍प के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत वैश्विक जिम्‍मेदारियों को उठा रहा है। देश के युवा और केरल ने भारत की विकास यात्रा का नेतृत्व करने के लिए कदम बढ़ाया है।

पीएम मोदी सोमवार को केरल के कोच्चि में युवम कॉन्‍क्‍लेव को सम्‍बोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि आज हर कोई कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की है। भारत एक ऐसा देश है, जिसके पास युवा शक्ति का अथाह भंडार है। पहले सोच थी कि इस देश में कुछ नहीं बदल सकता, लेकिन अब सोच है कि यह देश पूरी दुनिया को बदल सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि एक समय था जब भारत की गिनती कमजोर देश के रूप में होती थी। लेकिन अब हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था कहलाते हैं। यह आप ही युवा हैं, जिन्होंने इसे संभव बनाया है। इसलिए मुझे देश के युवाओं पर सबसे ज्यादा भरोसा है।

उल्‍लेखनीय है कि दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी कोच्चि में आईएनएस गरुड़ नौसेना हवाई स्‍टेशन पर उतरे। यहां कई कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे। ईसाई समुदाय के वरिष्‍ठ पादरियों के साथ बैठक करेंगे। कोच्चि में रोड शो के दौरान पैदल मार्च भी किया। मंगलवार दोपहर को केरल से गुजरात रवाना होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+