भारत की विकास यात्रा की प्रेरक है 'युवा शक्ति', NCC के 75वें स्थापना वर्ष पर बोले पीएम मोदी

दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। जिसमें 19 देशों अधिकारियों और कैडेट्स को आमंत्रित किया गया है।

PM Modi in NCC Rally

PM Modi in NCC Rally: राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में 19 देशों के 196 अधिकारी और कैडेट भाग रैली में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को रैली में पहुंचे पीएम मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज भारत से पूरी दुनिया की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। इसका सबसे बड़ा कारण भारत के युवा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के करियप्पा मैदान में आयोजित NCC की रैली में शामिल हुए। इस मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने बाद उन्होंने 75 रुपये मूल्यवर्ग का एक विशेष रूप से ढाला हुआ सिक्का जारी किया। जिसे एनसीसी की स्थापना के 75 वर्ष होने पर एक यादगार के तौर पर बनवाया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनसीसी भी अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। एसीसी के इसके विकास के लिए जिन लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करता हूं। पीएम ने कहा कि भारत के युवा युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हैं। ऐसे में भारत अपने सभी युवा साथियों को वो मंच देने का प्रयास कर रहा है ताकि वे अपना सपना पूरा कर सकें। पीएम ने कहा एनसीसी कैडेट के रुप में युवा एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं, जो आने वाले 25 वर्षों में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

करियप्पा परेड ग्राउंड में पीएम ने कहा कि देश के विकास में एनसीसी की क्या भूमिका है, ये हमने देखा है। इससे पहले पीएम मोदी राजस्थान उदयपुर और भीलवाड़ा पहुंचे थे। भीलवाड़ा में पीएम ने भगवान देवनारायण मंदिर में पूजा अर्जना भी की। यहां भी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है। हमें अपने संकल्पों को सिद्ध करके दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरना है। पीएम ने सभी से भारत की विरासत पर गर्व करने का आग्रह किया।

Recommended Video

    Tripura Election 2023: BJP, CPM और Congress ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+