Jagan Reddy के खेमा बदलते ही हो गया खेल, राज्यसभा से सफाए की ओर YSRCP! NDA को फायदा?
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के दो राज्यसभा सांसदों ने गुरुवार (29 अगस्त, 2024) को संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में वाईएसआरसीपी के ऐसे सांसदों की संख्या और बढ़ सकती है।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के दो राज्यसभा सांसदों मोपीदेवी वेंकटरमना और बीड़ा मस्तान राव ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इन दोनों सांसदों का कार्यकाल अभी काफी लंबा था, फिर भी उन्होंने इससे पहले ही अपनी संसद सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है।

टीडीपी में शामिल हो सकते हैं वेंकटरमना
वेंकटरमना का कार्यकाल 21 जून, 2026 तक था और राव 21 जून, 2028 को रिटायर होने वाले थे। ऐसी खबरें हैं कि वेंकटरमना शुरू से राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें यह पद लेना पड़ा था। माना जा रहा है कि वह जल्द ही आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी में शामिल हो सकते हैं।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 6 और राज्यसभा सांसद दे सकते हैं इस्तीफा
हालांकि, बीड़ा मस्तान ने अभी तक अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, मीडिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह तो अभी शुरुआत है। जल्द ही जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के 6 और राज्यसभा सांसद अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं।
राज्यसभा से वाईएसआरसीपी का होगा सफाया?
राज्यसभा में वाईएसआरसीपी के कुल 11 सांसद हैं, जिनमें से 2 ने गुरुवार को इस्तीफा दिया है। अगर आगे 6 और सांसदों ने भी यही कदम उठाया तो उच्च सदन में पार्टी के उतने भी सांसद (3) नहीं बच जाएंगे, जितने की लोकसभा (4) में हैं।
मोदी सरकार को पिछले कार्यकाल में वाईएसआरसीपी से मिली बड़ी मदद
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में सभी बड़े मौकों पर राज्यसभा में वाईएसआरसीपी ने बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का भरपूर साथ दिया था।
यूं तो जगन की पार्टी किसी खेमे से नहीं बंधी है, लेकिन उसने विपक्षी दलों से ज्यादा दूरी बनाए रखने की रणनीति अपनाई थी। अबतक राज्यसभा में सरकार को बहुमत को लोचा रहा है, जिसमें उसे जगन की पार्टी से काफी मदद मिली है।
इस बार के चुनाव नतीजों के बाद से ही बदल गया सियासी समीकरण
इस बार जिस तरह से आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने टीडीपी के साथ गठबंधन किया और वहां वाईएसआरसीपी सत्ता से बेदखल हो गई तो राजनीतिक गणित भी बदलना शुरू हो गया। चुनाव परिणाम आते ही जगन ने घोषणा कर दी कि संसद में उनकी पार्टी के कुल 15 सांसद हैं, जो अब राज्य और देशहित में मुद्दों के आधार पर समर्थन देंगे।
जुलाई आते-आते आंध्र प्रदेश में टीडीपी से उनकी लड़ाई दिल्ली आ गई। उन्होंने प्रदेश की नई सरकार में कथित सियासी हिंसा के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया तो इंडिया ब्लॉक के नेताओं में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से लेकर शिवसेना (यूबीटी) और टीएमसी के लोग भी उनका साथ देने पहुंच गए।
एनडीए के लिए फायदेमंद होगा वाईएसआरसीपी का इस्तीफा
वाईएसआरसीपी के जितने भी सांसद राज्यसभा की सीट खाली करेंगे, उसपर उपचुनाव होना निश्चित है। ऐसे में यह एनडीए के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
राज्य की 175 विधानसभा सीटों में से अकेले टीडीपी के 135 विधायक हैं। इसके बाद पवन कल्याण की जनसेना पार्टी है, जिसके 21 एमएलए हैं और बीजेपी के भी 8 एमएलए हैं। इस तरह से एनडीए का आंकड़ा 164 हो जाता है। राज्य में वाईएसआरसीपी के सिर्फ 11 विधायक हैं। इस वजह से वहां राज्यसभा की हर सीट पर होने वाले चुनाव में एनडीए का पलड़ा काफी भारी रहने वाला है।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications