YSRC बस यात्रा के जरिए कर रही जनसंपर्क, TDP मुकाबला करने के लिए नहीं शुरू कर पाई है आउटरीच अभियान नहीं
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 की शुरूआत में होने वाला है। अब जबकि विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने शेष बचे हैं, ऐसे में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी वोटरों तक पहुंचने के लिए "बस यात्रा" समेत अन्य तरह के जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुकी है। वहीं चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी जो राज्य में प्रमुख विपक्षी पार्टी है वो आउटरीच अभियान में फिसलती नजर आ रही है।

वाईएसआरसी बस यात्रा को टक्कर देने के लिए टीडीपी की ओर से अभी तक कोई आउटरीच अभियान नहीं चला है। इतना ही नही नहीं जब टीडीपी मुखिया जब जेल में थे तब उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ने निजाम गेलावली कार्यक्रम शुरू किया था जिसे उन्होंने नायडू कीजेल से रिहाई के बाद इसे बंद कर दिया है।
आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसी सामाजिक साधिकार बस यात्रा शुरू की है और वाईएसआरसी सामाजिक साधिकार बस यात्रा के जरिए वोटरों से संपर्क साध रही है।
इसके अलावा वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सशक्तिकरण पहलों के बारे में जनता के बीच जमकर प्रचार पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। वहीं विपक्षी टीडीपी की बात करें तो उसनें पिछले कुछ सप्ताह से खुद को आंतरिक बैठकों तक ही सीमित रखा है।
बता दें सितंबर माह की शुरूआत में ही आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम मामले में टीडीपी सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की को अरेस्ट किया गया था जिसके बाद पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने अपनी युवा गलाम पदयात्रा भी निलंबित कर दी थी।
इसकी वजह थी कि वो अपने पिता नायडू को जेल से बाहर निकवाने के लिए दिल्ली में नेताओं और वकीलों से संपर्क करने के चक्कर में राष्ट्रीय राजधानी में डेरा जमाए हुए थे।
तब से नारा लोकेश ने कोई सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम नहीं लिया है और नायडू के खिलाफ मामलों से संबंधित कानूनी विशेषज्ञों के साथ परामर्श करने के लिए ज्यादातर समय दिल्ली में ही रहते थे।
हालांकि कि टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश जो चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं उन्होंने 1 नवंबर को भविष्यथुकु गारंटी कार्यक्रम शुरू करेंगे, जो पहले नायडू द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन 31 अक्टूबर को अंतरिम जमानत पर राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल से पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई के बाद यह शुरू नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications