CM रेड्डी भाई से हाउस अरेस्ट का डर, कांग्रेस दफ्तर में ही गुजारी वाईएस शर्मिला रेड्डी ने रात
YS Sharmila Reddy: कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ बेरोजगार युवाओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी ने विजयवाड़ा में 'चलो सचिवालय' विरोध प्रदर्शन बुलाया है।
इस विरोध प्रदर्शन से पहले वाईएस शर्मिला को खुद के सीएम भाई जगनमोहन रेड्डी से हाउस अरेस्ट का खौफ सता रहा था। इसलिए खुद के हाउस अरेस्ट से बचने के लिए वाईएस शर्मिला ने पूरी रात विजयवाड़ा स्थित कांग्रेस पार्टी दफ्तर में गुजारी।

विजयवाड़ा में आंध्र रत्न भवन में मीडिया से बात करते हुए वाईएस शर्मिला ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पिछले 5 सालों में युवाओं, बेरोजगारों और छात्रों के अहम मुद्दों को संबोधित करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं।
वाईएस शर्मिला ने एक्स पर अपने अकाउंट पर लिखा, "अगर हम बेरोजगारों की ओर से विरोध का आह्वान करते हैं, तो क्या आप हमें घर में नजरबंद रखने की कोशिश करेंगे? क्या हमें लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार नहीं है? क्या यह शर्मनाक नहीं है। एक महिला के रूप में मुझे पुलिस से बचने और घर की गिरफ्तारी से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रात बिताने के लिए मजबूर किया गया है?"
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए वाईएस शर्मिला ने कहा, "क्या हम आतंकवादी हैं... या असामाजिक ताकतें हैं? वे हमें रोकने की कोशिश कर रहे हैं... इसका मतलब है कि वे (सरकार) हमसे डरते हैं। वे अपनी बात अक्षमता, असली सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। भले ही वे हमें रोकने की कोशिश करें, हमारे कार्यकर्ताओं को रोकें, बेरोजगारों की ओर से हमारा संघर्ष नहीं रुकेगा।''












Click it and Unblock the Notifications