Youtube List 2020: यूट्यूब के ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट जारी, बादशाह का गेंदा फूल और कैरी मिनाटी इस नंबर पर

नई दिल्ली। यूट्यूब इंडिया ने साल 2020 के ट्रेंडिंग वीडियो और टॉप क्रिएटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि कौन से वीडियो को इस साल सबसे अधिक बार देखा गया है, कौन सा म्यूजिक वीडियो हिट रहा है और कौन सा यूट्यूब क्रिएटर टॉप पर है। लिस्ट के अनुसार, 2020 में सबसे अधिक बार देखा गया म्यूजिक वीडियो बादशाह का गेंदा फूल है। कैरी मिनाटी के नाम से मशहूर अजय नागर 2020 के टॉप क्रिएटर हैं। भारत के म्यूजिक वीडियो में टॉप दस गानों में सिंगर बी प्राक का दिल तोड़ के, हरियाणावी गाना मोटो और अभिनेता वरुण धवन के दो गाने इलीगल वीपन और मुकाबला शामिल हैं।

किस वीडियो की वजह से टॉप पर हैं कैरी मिनाटी

किस वीडियो की वजह से टॉप पर हैं कैरी मिनाटी

अजय नागर अपने यूट्यूब बनाम टिकटॉक वाले वीडियो की वजह से टॉप ट्रेंडिंग वीडियो के चार्ट में टॉप पर हैं। उनके 27.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। साथ ही टॉप क्रिएटर्स की लिस्ट में टोटल गेमिंग, टेक्नो गेमर्स, देसी गेमर्स, जेकेके एंटरटेनमेंट और आशीष चंचलानी वाइन्स का नाम शामिल है। इस साल की टॉप ट्रेंडिंग वीडियो में बीबीकी वाइन्स का एंग्री मास्टरजी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टापू ने सोनू को वेलंटाइन वाले दिन प्रपोज किया, आशीष चंचलानी वाइन्स का ऑनलाइन एग्जाम और वैक्सीन वाला वीडियो शामिल है।

जागरुकता और मदद के लिए भी बने वीडियो

जागरुकता और मदद के लिए भी बने वीडियो

केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि क्रिएटर्स ने वीडियो को जागरुकता के लिए भी बनाया है और लोगों तक मदद पहुंचाई है। भुवन बम ने अपने चैनल बीबी की वाइन्स का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे लोगों की स्थिति को दिखाने में किया है और इन वीडियो से प्राप्त पैसे को दान किया है। इसके अलावा संदीप महेश्वरी और प्राजक्ता कोली जैसे क्रिएटर्स ने मानसिक स्वास्थ्य और सेल्फ-केयर जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला है। बॉलीवुड अभिनेता जैसे कार्तिक आर्यन ने इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल महामारी के गुमनाम नायकों की प्रशंसा के लिए किया है। इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में बंद रहे हैं। इस दौरान लोग काफी ज्यादा ऑनलाइन रहे।

ये हैं टॉप ट्रेंडिंग वीडियो-

ये हैं टॉप ट्रेंडिंग वीडियो-

  • कैरी मिनाटी- यूट्यूब बनाम टिकटॉक
  • जेकेके इंटरटेनमेंट- छोटू दादा ट्रेक्टर वाला
  • मेक जोक ऑफ- लॉकडाउन
  • पीटीवी का टीआरटी एर्तुगल- एर्तुगल गाजी उर्दू एपिसोड 1 सीजन 1
  • ब्राइट होम किचन- लॉकडाउन में बिना अंडे, ओवन और मैदा के चॉकलेट केक बनाएं 3 इंग्रीडिएंट्स के साथ

ये हैं टॉप क्रिएटर्स-

ये हैं टॉप क्रिएटर्स-

  • कैरी मिनाटी
  • टोटल गेमिंग
  • टेक्नो गेमर्स
  • जेकेके एंटरटेनमेंट
  • आशीष चंचलानी वाइन्स
  • टॉप ब्रेकआउट क्रिएटर्स
  • देसी गमर्स
  • द मृदुल

Jio-Facebook Partnership: जुकरबर्ग बोले- अगले 20 साल तरक्की करेगा भारत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+