बिछड़ा बेटा बनकर ठग रहा था पैसे, पोल खुलने के डर से कर दी असली बेटे की हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के पूर्बा में 22 साल के एक शख्स ने अपने पड़ोस रहने वाले 14-वर्षीय बच्चे के पिता से उसका बेटा होने का ढोंग रचकर पैसे लिए, बाद में पोल खुल जाने के डर से पड़ोसी के असली बेटे की हत्या कर दी। ताकि वो पकड़ा ना जाए। पूर्बास्थली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि बाबुईडंगा गांव का रहने वाले आरोपी जमाल शेख को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमाल शेख ने अपने पड़ोसी 14 साल के नाबालिग अरशद शेख की हत्या कर दी थी।

Youth Takes Money Pretending to be Kerala-based Mans Son, Kills Real Son in Fear

अधिकारी ने बताया कि आरोपी जानता था कि अरशद ने अपने पिता को कभी नहीं देखा है। जिसके बाद उसने पैसा ठगने की योजना बनाई। अरशद का पिता केरल में रहता है । वह अपनीपत्नी से कई साल पहले ही अलग हो चुका था। वहीं अरशद अपने नाना-नानी के साथ बाबुईडंगा गांव में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि इस स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अरशद के पिता का फोन नंबर लिया और उसका बेटा बनकर बात करने लगा।

इसके बाद जमाल ने अरशद के पिता को कुछ आर्थिक परेशानी बताकर पैसे मांगे। मृतक के पिता ने अपना बेटा समझकर उसे पैसे भेज दिए। लेकिन जब उन्होंने मिलने के लिए यहां आने की इच्छा जताई, तो जमाल शेख डर गया। उसने डर की वजह से अरशद की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर को अरशद गायब हो गया था बाद में उसकी लाश खेतों में मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+